*डेंगू से लोगों की मौतें हो रही हैं और कांग्रेस सरकार “पर्दा डालों अभियान” चला रही है : कौशिक*
*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बढ़ते डेंगू के बीमारी को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि पिछले एक माह में रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में डेंगू से लगातार जवान-सियान लोगों की मौत का सिलसिला थमा नहीं है, परंतु प्रदेश की कांग्रेस सरकार व उनके मुखिया भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कुंभकरणीय नींद में सोयी हुई है। ना तो स्वास्थ्य मंत्री को डेंगू के फैलाव से चिंता है ना कांग्रेस सरकार को मलेरिया उन्मूलन की कोई जानकारी है,, आखिर जिम्मेदार कर क्या रहे है इतने मरिजों की खबर अखबारो में छप रही है किन्तु स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव इस पर कुछ नहीं बोल रहे है बहुत दुर्भाग्य की बात है युवा डेंगू के चपेट में मारे जा रहे हैं स्वास्थ्य अमला खुद आईसीयू में पड़ा हुआ है। पूरे अस्पतालों में डेंगू और मलेरिया के मरीज भरे पड़े है और कांग्रेस सरकार अस्पताल और अन्य संस्थाओं में मृत्यु के आंकड़े छुपाने मलेरिया से संक्रमित मरीजों की वास्तविक संख्या दबाने भया दोहन और धमकी देने में व्यस्त है ताकि उनका मौसम गुलाबी दिखे। इतना कार्य यदि कचरा साफ करने और गंदगी मिटाने में अमला सक्रिय रहता तो इतने जवान लोगों की मृत्यु नहीं होती। रायपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकरी कह रहे है कि पूरे प्रदेश में लगभग 800 से अधिक मामले डेंगू के है और कांग्रेस सरकार इसे अब भी गंभीर नहीं ले रही है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है और कहा है कि डेंगू से मौत का आंकड़ा छुपाने का क्या रहस्य है? छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था स्वयं ऑक्सीजन पर है। भूपेश बघेल केवल झूठ विज्ञापन देने में आमादा है। डेंगू से मौत पर अब तक न स्वास्थ्य मंत्री का बयान आया है और न ही मुख्यमंत्री का। सरकारी अस्पतालों में न तो जरूरी दवाइयां उपलब्ध है और न ही मेडिकल की स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल भी रुकवाने की कवायद नहीं की गई है। डेंगू से पीड़ित मरीजों को जान बूझकर महंगे अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। जनता डेंगू से त्रस्त है कांग्रेस सरकार मस्त है। उन्होंने कहा कि डेंगू उन्मूलन का कार्य शीघ्र किया जाए अन्यथा भाजपा आंदोलन करेगी साथ ही मौत की आंकड़े छुपाने के स्थान पर साफ सफाई और दवाइयां की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा


