धमतरी मे हुए स्कूल गेम्स राज्य स्तरीय कुस्ती प्रतियोगिता 21 से 24 सितंबर के बीच सम्पन्न हुआ, हर बार की भाती, कुंकुरी तहसील के नारायणपुर गांव के 7 खिलाडियों ने राज्य के सबसे बड़े कुस्ती अखाड़े मे अपना दम खम दिखाया, और अपने दाव आजमाए, इस स्पर्धा मे गांव के प्रतीक भगत ने गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया, और नेशनल स्पर्धा के लिए छत्तीस गढ़ टीम मे 70 किलो ग्राम भार वर्ग मे अपना नाम सुनिश्चित किया, वही नरेंद्र यादव, रूबी चौहान, और अविनाश ने भी अपने अपने भार वर्ग मे कास्य पदक पर कब्जा किया, जशपूर्

जिले के, कुंकुरी जिले का नारायणपुर गांव पिछले सात सालों से कुस्ती के खिलाडी तैयार् करता आया है,नारायणपुर जशपूर् जिले मे कुस्ती का गढ़ नाम से भी जाना जाता है, पहले भी गांव के कई खिलाडियों ने जिले का नाम रोशन किया है, सभी खिलाडी स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर के छात्र हैं, गाँव की कुस्ती मे रुचि, और प्रदर्शन को देखते हुए, कुंकुरी विधायक और संसदीय सचिव श्री यू डी मिंज, ने गांव को कुस्ती की विश्व स्तरीय मैट और भवन देने की घोसणा साला प्रवेश उत्सव मे की थी, जिसमे से, मैट का बजट आ गया है, जो की जिला कलेक्टर से अप्रोवल् के लिए फाइल भेजा जा चुका है,भवन का काम भी जल्द सुरु होने की उमीद है.
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
