Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, November 10
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* डेंगू से लोगों की मौतें हो रही हैं और कांग्रेस सरकार “पर्दा डालों अभियान” चला रही है : कौशिक
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* डेंगू से लोगों की मौतें हो रही हैं और कांग्रेस सरकार “पर्दा डालों अभियान” चला रही है : कौशिक

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *डेंगू से लोगों की मौतें हो रही हैं और कांग्रेस सरकार “पर्दा डालों अभियान” चला रही है : कौशिक*

    *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बढ़ते डेंगू के बीमारी को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।*

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि पिछले एक माह में रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में डेंगू से लगातार जवान-सियान लोगों की मौत का सिलसिला थमा नहीं है, परंतु प्रदेश की कांग्रेस सरकार व उनके मुखिया भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कुंभकरणीय नींद में सोयी हुई है। ना तो स्वास्थ्य मंत्री को डेंगू के फैलाव से चिंता है ना कांग्रेस सरकार को मलेरिया उन्मूलन की कोई जानकारी है,, आखिर जिम्मेदार कर क्या रहे है इतने मरिजों की खबर अखबारो में छप रही है किन्तु स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव इस पर कुछ नहीं बोल रहे है बहुत दुर्भाग्य की बात है युवा डेंगू के चपेट में मारे जा रहे हैं स्वास्थ्य अमला खुद आईसीयू में पड़ा हुआ है। पूरे अस्पतालों में डेंगू और मलेरिया के मरीज भरे पड़े है और कांग्रेस सरकार अस्पताल और अन्य संस्थाओं में मृत्यु के आंकड़े छुपाने मलेरिया से संक्रमित मरीजों की वास्तविक संख्या दबाने भया दोहन और धमकी देने में व्यस्त है ताकि उनका मौसम गुलाबी दिखे। इतना कार्य यदि कचरा साफ करने और गंदगी मिटाने में अमला सक्रिय रहता तो इतने जवान लोगों की मृत्यु नहीं होती। रायपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकरी कह रहे है कि पूरे प्रदेश में लगभग 800 से अधिक मामले डेंगू के है और कांग्रेस सरकार इसे अब भी गंभीर नहीं ले रही है।

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है और कहा है कि डेंगू से मौत का आंकड़ा छुपाने का क्या रहस्य है? छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था स्वयं ऑक्सीजन पर है। भूपेश बघेल केवल झूठ विज्ञापन देने में आमादा है। डेंगू से मौत पर अब तक न स्वास्थ्य मंत्री का बयान आया है और न ही मुख्यमंत्री का। सरकारी अस्पतालों में न तो जरूरी दवाइयां उपलब्ध है और न ही मेडिकल की स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल भी रुकवाने की कवायद नहीं की गई है। डेंगू से पीड़ित मरीजों को जान बूझकर महंगे अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। जनता डेंगू से त्रस्त है कांग्रेस सरकार मस्त है। उन्होंने कहा कि डेंगू उन्मूलन का कार्य शीघ्र किया जाए अन्यथा भाजपा आंदोलन करेगी साथ ही मौत की आंकड़े छुपाने के स्थान पर साफ सफाई और दवाइयां की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* नव प्रवेशित विद्यार्थियों के सपनों का नया कल हो गया है प्रारंभ – यूडी मिंज
    Next Article *अभिषेक पुरी की विशेष खबर-* धमतरी मे हुए स्कूल गेम्स राज्य स्तरीय कुस्ती प्रतियोगिता…………………….
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    VeryWell Casino: Your Destination for Premium Online Gaming Excellence

    November 9, 2026

    Smasha Casino – Din Udtømmende Guide til Gaming og Gevinster

    November 9, 2026

    Komplexní manuál prostředím online hernami

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • VeryWell Casino: Your Destination for Premium Online Gaming Excellence
    • Smasha Casino – Din Udtømmende Guide til Gaming og Gevinster
    • Komplexní manuál prostředím online hernami
    • NV Casino – Din Fuldstændige Guide til Spillemuligheder, Bonusprogrammer og Betalingsmetoder
    • Mad Casino – Din Totala Manual till Spelupplevelsen

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?