Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* महिला से छेड़छाड़, मारपीट, मोबाईल लूटकर फरार रहने वाले एवं साक्ष्य छुपाने वाले आरोपी जुगल किशोर गुप्ता को कुनकुरी पुलिस ने गुमला से किया गिरफ्तार
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* महिला से छेड़छाड़, मारपीट, मोबाईल लूटकर फरार रहने वाले एवं साक्ष्य छुपाने वाले आरोपी जुगल किशोर गुप्ता को कुनकुरी पुलिस ने गुमला से किया गिरफ्तार

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     महिला संबंधी संवेदनशील अपराध पर जिला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है, 

    महिला से छेड़छाड़, मारपीट, मोबाईल लूटकर फरार रहने वाले एवं साक्ष्य छुपाने वाले आरोपी जुगल किशोर गुप्ता को कुनकुरी पुलिस ने गुमला से किया गिरफ्तार,

    आरोपी के विरूद्ध पूर्व से दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज है एवं वर्तमान में वह जमानत पर था,

     आरोपी के विरूद्ध थाना कुनकुरी में धारा 354, 354(ख), 323, 506, 392, 201 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।

    ——00——

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कुनकुरी क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने दिनांक 12.11.2023 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका जुगल किशोर गुप्ता से पूर्व में प्रेम संबंध था जो शादी करने से इंकार कर दिया था। जुगल किशोर गुप्ता द्वारा प्रार्थिया से दुष्कर्म करने से वह उसके विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उक्त प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण में आरोपी जुगल किशोर गुप्ता को कुछ दिन पूर्व जमानत दिया गया है।

    आरोपी जुगल किशोर गुप्ता द्वारा जेल से छूटने के उपरांत पुनः प्रार्थिया का पीछा करने एवं मौका देखकर बुरी नियत से छेड़छाड़ करने एवं विरोध करने पर टाईल्स पत्थर से मारपीट कर उसके पास रखे मोबाईल को लूटकर भाग गया है। प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर धारा 354, 354(ख), 323, 506, 392, 201 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

    प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.रविशंकर (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्षन में आरोपी की पतासाजी हेतु एक टीम का गठन किया गया था, टीम द्वारा सायबर सेल एवं मुखबीर की सूचना पर आरोपी के गुमला में छिपे रहने की जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर दबिश देकर उसे अभिरक्षा में थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। *आरोपी जुगल किशोर गुप्ता उम्र 27 साल निवासी दुलदुला* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 27.11.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
    प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री भानूप्रताप चंद्राकर, उप निरीक्षक सुनील सिंह, स.उ.नि. ईष्वर वारले, प्र.आर. 343 मोहन बंजारे, म.प्र.आर. 340 सविता दास, आर. 521 प्रमोद रौतिया, आर. अमित एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभाकक्ष में छात्र-छात्राओं, अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया पाठन
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मतगणना के संबंध में ली गई अभ्यर्थियों की बैठक
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?