Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 22
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभाकक्ष में छात्र-छात्राओं, अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया पाठन
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभाकक्ष में छात्र-छात्राओं, अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया पाठन

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGNovember 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिले में मनाया गया संविधान दिवस*

    *कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभाकक्ष में छात्र-छात्राओं, अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया पाठन*

    *न्यायाधीश जेएमएफसी श्री अनिल चौहान ने स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी*

    *जशपुर 26 नवम्बर 2023/* संविधान दिवस 26 नवम्बर के अवसर पर आज जिला कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभाकक्ष में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का पाठन किया गया। न्यायाधीश जेएमएफसी श्री अनिल चौहान ने स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी।
    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री एमके राव ने संविधान की संक्षिप्त जानकारी व महत्व पर प्रकाश डाला। सीजेएम श्री डी चौहान ने कहा कि हम सभी को संविधान का सम्मान करना है क्योंकि संविधान ने हमको अधिकार दिया है। परिवार न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश श्रीमती गीता नवारे ने संविधान की जानकारी दी। उन्होंने संविधान में प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि भारतीय संविधान में सामाजिक, आर्थिक न्याय, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं समता आदि के अधिकार प्रदान किए गए हैं। हमें राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध रहना चाहिए।


    कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने छात्र-छात्राओं को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आप सभी निरंतर कड़ी मेहनत करें सफलता जरूर प्राप्त होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को एकेडमिक सफलता के लिए किसी एक निश्चित सिद्धांत का जीवन में अनुसरण करते हुए आगे बढ़ने का तरीका समझाया। उन्होंने 3 सी एवं 3 एस का मंत्र बताया । जिसमें 3 एस से स्ट्रेटजी, सपोर्ट, सस्टेन कमिटमेंट के माध्यम से जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसी तरह जीवन में हमेशा 3 सी मतलब कंप्लेंट, कंन्डेम और क्रिटिसाइज से बचते हुए अकादमिक करियर में कैसे आगे बढ़ा जा सकता है , विस्तार से समझाया। इसे अपने जीवन में लागू करने को कहा। इसके अंतर्गत किसी भी कार्य को करने से पूर्व उसकी प्लानिंग, परिवार व मित्रों का सहयोग, और अपने निर्णय पर दृढ़ रहने को सफलता की सीढ़ी बताई। साथ ही उन्होंने विफलता पर शिकायत ,खण्डन, आलोचना न करने को कहा एव बच्चों को भविष्य निर्माण की प्रेरणा दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी रविशंकर ने संविधान दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को मोटिवेट करते हुए कहा कि हमें स्वयं मजबूत बनकर राष्ट्र को मजबूत करना है एवं आत्मनिर्भर बनना है। और लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करना है सफलता जरूर प्राप्त होगी।
    इस अवसर पर अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री पीसी लहरे, जिला सेवा विधि प्राधिकरण एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी एवं कन्या महाविद्यालय, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम जशपुर के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस दौरान मंच का संचालन जयेश सौरभ टोपनो के द्वारा किया गया।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* थाना फरसाबहार में आरोपी के विरूद्ध धारा 302, 201 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* महिला से छेड़छाड़, मारपीट, मोबाईल लूटकर फरार रहने वाले एवं साक्ष्य छुपाने वाले आरोपी जुगल किशोर गुप्ता को कुनकुरी पुलिस ने गुमला से किया गिरफ्तार
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?