Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, July 31
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* थाना फरसाबहार में आरोपी के विरूद्ध धारा 302, 201 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* थाना फरसाबहार में आरोपी के विरूद्ध धारा 302, 201 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 26, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *त्रिकोणीय प्रेम संबंध में की हत्या फरसाबहार पुलिस ने किया आरोपी रुपेश उर्फ शुभम पिता सुखनाथ उम्र 20 वर्ष निवासी- तपकरा खाधियाटोली को किया गिरफ्तार,*

    *थाना फरसाबहार में आरोपी के विरूद्ध धारा 302, 201 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।*

    ——00——-
    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शुकरू राम पिता सनधर रामउम्र 42 वर्ष निवासी अम्बाकछार थाना फरसाबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका पुत्र प्रीत कुमार दिनांक 12.11.2023 शाम 05 बजे अपनी माँ से 100 रुपए लेकर दोस्त लोग फोन करके बुलाए हैं कहकर मोटर सायकल से घर से निकला, रात्रि भोजन के समय 8.00 बजे तक उसके वापस नहीं लौटने पर उसके मोबाइल में कॉल करने पर उसका मोबाइल फोन बंद पाया गया, तब से वे अपने पुत्र की पता तलाश कर रहे थे कि दिनांक 21.11.23 को सरस्वती उर्फ रुचि निवासी पंडरीपानी ने घर आकर बताया कि त्रिलोकी पहरा के खेत मे किसी को गाड़ दिए हैं, जिसके हाथ दिख रहा है ,जिसमें पहने ब्रेसलेट से लग रहा है कि वह प्रीत कुमार हो सकता है ,जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारकर दफना दिया है, जिस पर थाना फरसाबहार में गुम इंसान दर्ज कर जांच विवेचना में लिया जाकर घटना स्थल पहुँच कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष शव का उत्खनन कराकर उसकी पहचान करवाई की गई । शव के अत्यधिक सड़ जाने से ब्रेशलेट ,कपड़ा, जुटा, व चेहरे के आधार पर प्रार्थी शकरू राम ने उक्त शव की पहचान अपने गुम पुत्र प्रीत कुमार के रूप में की।जिसका आधा गर्दन कटा हुआ था व सर के पीछे की ओर चोट के निशान थे, जिसका डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम कराने पर डॉक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति का लेख करने पर थाना फरसाबहार में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302,201 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। जांच दौरान आरोपी रूपेश उर्फ शुभम पिता सुखनाथ राम उम्र20 वर्ष निवासी तपकरा खड़िया टोली को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह पंडरी पानी मे एक लड़की के घर में रहकर भोला सेट के यहां मजदूरी का काम करता था । लड़की के घर में रहने के दौरान मेरा उसे लड़की से प्रेम संबंध हो गया था । उक्त लड़की का अंबा कक्षा निवासी प्रीत कुमार से भी प्रेम संबंध था जो अक्सर रुचि के घर में आकर रूकता था। जिसके कारण मैं बहुत परेशान रहता था व प्रीत कुमार से आपसी रंजीस रखता था ।

    दिनांक 12. 11. 23 को सुबह मैं त्रिलोक पहरा के खेत की ओर लकड़ी लाने गया था तभी खेत से लगे तालाब में बैठकर प्रीत कुमार की हत्या का प्लान बनाया । और अपने पास रखे टांगिया को तालाब के पास छिंद के झाड़ में छुपा दिया था। फिर वहां से वापस लड़की के घर गया फिर फोन कर शाम 05.00 बजे प्रीत कुमार को शराब पीने के बहाने तालाब के पास बुलाया फिर दोनों ने शराब पी, फिर प्रीत कुमार के नशे में होने पर झाड़ी में छुपाकर रखे टंगिया से प्रीतकुमार के गर्दन में वार कर उसकी हत्या कर दी , फिर मृतक प्रीतकुमार को वहां से 15-20 मीटर दूर खेत मे जाकर छपा दिया, फिर वापस लड़की के घर आकर फावड़ा लेकर मृतक को खेत मे गड्डा खोदकर गाड़ दिया , हत्या में प्रयुक्त टंगिया को दुर्गा विषर्जन तालाब में फेंक दिया फिर मोटरसाइकिल व मृतक के मोबाइल को पहरानाला में गहरे पानी डाल दिया। आरोपी के निशानदेही पर फरसाबहार पुलिस द्वारा हत्या में प्रयुक्त टंगिया, फावड़ा , मृतक की मोटर साइकिल को जप्त कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी रूपेश उर्फ शुभम को दिनांक25-11-23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक रामसाय पैंकरा, आर. रामसागर नायक, आर. नीरज तिर्की एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* रात्री में दुकान का छप्पर तोड़कर 01 नग मोबाइल एवं नगदी 10 हजार रुपए की चोरी करने वाले आरोपी रिवाज सिदार को कोतबा पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभाकक्ष में छात्र-छात्राओं, अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया पाठन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….

    July 30, 2026

    पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………

    July 30, 2026

    महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?