Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 22
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मतगणना के संबंध में ली गई अभ्यर्थियों की बैठक
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मतगणना के संबंध में ली गई अभ्यर्थियों की बैठक

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGNovember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *विधानसभा निर्वाचन 2023*

    *मतगणना के संबंध में ली गई अभ्यर्थियों की बैठक*

    *मतगणना तिथि 03 दिसंबर को संपादित होने वाली कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया*

    *जशपुरनगर 28 नवंबर 2023/* शासकीय मॉडल स्कूल डोड़काचौरा जशपुर में बनाए गए मतगणना स्थल परिसर में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी रविशंकर की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। जिसमें राजनीतिक दल के विधानसभा क्षेत्र जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव के अभ्यर्थी और प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित जनों को मतगणना तिथि 03 दिसंबर को संपादित होने वाली कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया एवं मतगणना कक्ष का विजिट कराया गया।


    1. जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि मतगणना का कार्य मतगणना स्थल शासकीय मॉडल स्कूल डोड़काचौरा जशपुर में प्रातः 8ः00 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। मतगणना का कार्य रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देशन एवं निगरानी में होगा। जिसमें प्रत्येक विधानसभा के लिए पृथक-पृथक मतगणना हॉल निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा के मतगणना हाल में ईवीएम से मतों की गणना हेतु 14 टेबल लगाए गए हैं। पोस्टल बैलट के मतों की गणना हेतु 03 टेबल लगाए गए हैं। इसके साथ ही टेबल के आस-पास तार की जाल से बैरिकेट्स बनाये गये हैं। जिससे गणना अभिकर्ता टेबल पर चल रही गणना कार्य को देख सकेंगें। उन्होंने पोस्टल बैलेट, सुरक्षा व्यवस्था, गणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति, मतगणना केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने मतगणना केंद्र में कौन-कौन सी वस्तुएं वर्जित रहेंगीं उनके संबंध में भी उपस्थित जनों को जानकारी दी गई।
      कलेक्टर एवं एसपी ने मतगणना दिवस के दिन पुरुष एवं महिलाओं के लिए शौचालय की अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
      बैठक में अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर पी चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, सर्व रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निग ऑफिसर व अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* महिला से छेड़छाड़, मारपीट, मोबाईल लूटकर फरार रहने वाले एवं साक्ष्य छुपाने वाले आरोपी जुगल किशोर गुप्ता को कुनकुरी पुलिस ने गुमला से किया गिरफ्तार
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से शासकीय मॉडल स्कूल जशपुर में होगी मतगणना
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?