Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से शासकीय मॉडल स्कूल जशपुर में होगी मतगणना
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से शासकीय मॉडल स्कूल जशपुर में होगी मतगणना

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने मतगणना कार्य की तैयारी के संबंध में ली बैठक*

    *3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से शासकीय मॉडल स्कूल जशपुर में होगी मतगणना*

    *मतगणना स्थल में सभी आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश*

    *जशपुरनगर 27 नवम्बर 2023/* कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन 2023 मतगणना कार्य की तैयारी के संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक ली। मतगणना 3 दिसम्बर 2023 को सुबह 8 बजे से शासकीय मॉडल स्कूल डोड़काचौरा जशपुर मतगणना केन्द्र में किया जाएगा। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को ड्यूटी पास जारी करने के निर्देश दिए तथा कानून व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने मतगणना स्थल में पेयजल, भोजन, साफ-सफाई, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गणना सुपरवाईजर एवं गणना सहायक का टेबलवार दल गठन करने कहा। साथ ही टेबुलेशन, सिलिंग कार्य के लिए प्रशिक्षण देने कहा। उन्होंने ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार सुरक्षा व्यवस्था, डाक मतपत्रों की गणना, ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना, मतगणना पूर्ण होने के पश्चात ईव्हीएम और निर्वाचन सामग्री को सील करने तथा परिणामों की घोषणा के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए।
    कलेक्टर डॉ. मित्तल ने मतगणना स्थल में इंटरनेट कनेक्टिविटी, फोटोकापी मशीन, सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी, माईक की व्यवस्था, बिजली एवं जनरेटर की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, मीडिया सेंटर के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस की गणना हेतु प्रिंटर, स्कैनर एवं सिलिंग कार्य हेतु आवश्यक सामग्री रखें।

    मतगणना केन्द्र में मतगणना हाल में टेबल, चेयर एवं अन्य पर्याप्त सुविधाएं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी मतगणना केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे। मतगणना दल का विधानसभावार, टेबलवार गठन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने विधानसभा क्षेत्र जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव के रिटर्निंग ऑफिसर को राजनीतिक दलों के अभ्यार्थियों एवं प्रतिनिधियों के साथ मतगणना के संबंध में बैठक आयोजित कर मतगणना की प्रक्रियाओं के संबंध में अवगत कराने कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर पी चौहान, सर्व रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, नोडल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मतगणना के संबंध में ली गई अभ्यर्थियों की बैठक
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* अपहृत नाबालिग बालिका को पुलिस टीम ने 03 घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?