Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, August 1
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* अपहृत नाबालिग बालिका को पुलिस टीम ने 03 घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* अपहृत नाबालिग बालिका को पुलिस टीम ने 03 घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 29, 2023Updated:November 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    * जशपुर पुलिस को नाबालिग के अपहरण के मामले में मिली बड़ी सफलता,*
    * अपहृत नाबालिग बालिका को पुलिस टीम ने 03 घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया,*
    *बालिका को लोखंडी ग्राम से लगभग 05 किलोमीटर आगे एक जंगल से आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया,*
    *आरोपी के विरूद्ध सिटी कोतवाली जशपुर में धारा 363 भा.द.वि. का अपराध दर्ज,*
    *उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा पुलिस टीम को 05 हजार रू. नगद ईनाम देने की घोषणा की गई।*
    ——00——

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 29.11.2023 को थाना जशपुर को लगभग 10ः30 बजे सूचना मिला कि 17 वर्षीय नाबालिग लड़की जो आज स्कूल जाने के लिये अपनी एक सहेली के साथ घर से आ रही थी, रास्ते में एक कार में एक लड़का आया और उसे अपने कार में बैठाकर ले गया, उसकी सहेली ने इस बात की जानकारी अपने स्कूल के शिक्षक एवं परिजनों को दिया।

    इस घटना की जानकारी मिलने पर उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी.रविशंकर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन एवं मार्गदर्षन में एसडीओपी जशपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस की 03 अलग-अलग टीम का गठन कर अपहृत बालिका की पतासाजी हेतु लगाया गया, टीम द्वारा सरहदी इलाकों के सी.सी.टी.व्ही. कैमरा का फूटेज निकालकर सभी थाना/चौकी क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों की नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। पुलिस का अत्यधिक दबाव पड़ने से आरोपी ने अपहृता को लोखंडी से आगे एक जंगल में छिपाया था, पुलिस द्वारा जंगल का घेराबंदी कर अपहृता को बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। प्रकरण में धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है, प्रकरण की विवेचना जारी है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2023/11/VID-20231129-WA0009.mp4

     

    प्रकरण की विवेचना, अपहृता की पतासाजी एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर श्री राजेश देवांगन, निरीक्षक रविशंकर तिवारी, चौकी प्रभारी लोदाम उप निरीक्षक अशोक यादव, प्र.आर. 22 नारायण प्रसाद, आर. 378 विनोद तिर्की, आर. 581 धीरेंद्र मधुकर, आर. 120 दीपक भगत, आर. 635 राजेश कालो, आर. 429 विशेश्वर राम, म.आर. शुषमा बाई एवं अन्य स्टाॅफ की महत्वपूर्ण भूमिका

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से शासकीय मॉडल स्कूल जशपुर में होगी मतगणना
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मतगणना कक्ष में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया मतगणना के संबंध में जानकारी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….

    July 30, 2026

    पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………

    July 30, 2026

    महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?