*स्वीप कार्यक्रम: श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को मतदान के लिए दिलाई गई शपथ*

*मानव श्रृखला बनाकर किया गया मतदान के प्रति जागरूक*

जशपुरनगर 09 अप्रैल 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल के निर्देश पर और जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अभिषेक कुमार मार्गदर्शन में जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् जिले के सभी विकासखण्डों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को शत् प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। जिले में अध्ययनरत् छात्रों एवं शिक्षकों के द्वारा भी रंगोली, निबंध प्रतियोगिता, मेहन्दी प्रतियोगिता सहित जागरूकता रैली निकाल कर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इसी के तहत जिला मुख्यालय में श्रम विभाग द्वारा आज श्रमिकों को शत् प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर श्रमपदाधिकारी श्री जी.डी. प्रसाद ने जिले के श्रमिकों को शत्प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मजदूरों ने हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादाओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भिक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपनें मताधिकार का प्रयोग करेंगे का संकल्प लिया और मानव श्रृखला बनाकर आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान दिवस 07 मई को अनिवार्य रूप से मतदान करने का संकल्प लिया।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन











अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा



