Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 22
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संवैचारिक संगठन दुर्गा वाहिनी (विश्व हिंदू परिषद) द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय वर्ग , संचलन के साथ हुआ संपन्न… छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव नगर में पहली बार घोष के साथ दुर्गाओं का हुआ पथसंचलन , नगरवासियों ने की दुर्गाओं के सम्मान में जगह-जगह पुष्पवर्षा
    Uncategorized

    *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संवैचारिक संगठन दुर्गा वाहिनी (विश्व हिंदू परिषद) द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय वर्ग , संचलन के साथ हुआ संपन्न… छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव नगर में पहली बार घोष के साथ दुर्गाओं का हुआ पथसंचलन , नगरवासियों ने की दुर्गाओं के सम्मान में जगह-जगह पुष्पवर्षा

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 17, 2024Updated:May 17, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संवैचारिक संगठन दुर्गा वाहिनी (विश्व हिंदू परिषद) द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय वर्ग , संचलन के साथ हुआ संपन्न… छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव नगर में पहली बार घोष के साथ दुर्गाओं का हुआ पथसंचलन , नगरवासियों ने की दुर्गाओं के सम्मान में जगह-जगह पुष्पवर्षा*

             राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मूल संगठन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपने अनुसांगिक संगठनों के साथ फैला हुआ है , जिसमें से धर्म हित के लिए विश्व हिंदू परिषद का संगठन किया गया था ; जिसकी एक शाखा दुर्गा वाहिनी भी है । दुर्गा वाहिनी द्वारा प्रत्येक वर्ष देश के किसी भी क्षेत्र में वर्ग का आयोजन किया जाता है । इस वर्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश के पत्थलगांव नगर में दुर्गावाहिनी द्वारा अपना सप्त दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग संपन्न किया गया , जो कि 9 मई से प्रारंभ था और 17 मई को संपन्न हुआ । वर्ग को संपन्न करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद के समस्त कार्यकर्ता जुटे थे ।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240517-WA0070-1.mp4

            इस सप्त दिवसीय वर्ग में चार विभागों से मातृ शक्ति अर्थात दुर्गाएं सम्मिलित होने के लिए पत्थलगांव नगर में आई हुई है ; सरगुजा विभाग , कोरबा विभाग , बिलासपुर विभाग और रायगढ़ विभाग । चारों विभाग से कुल मिलाकर 150 से भी अधिक बालिकाएं (दुर्गायें) वर्ग में उपस्थित रही एवम सात दिनों का शौर्य प्रशिक्षण प्राप्त किया । 

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240517-WA0071-1.mp4

          इन 7 दिनों के प्रशिक्षण में मुख्य रूप से दुर्गाओं (बालिकाओं) को दंड , तलवार , रायफल , नि:युद्ध , समता एवं छत्तीसगढ़ में पहली बार दुर्गा वाहिनी के वर्ग में घोष का प्रशिक्षण दिया जा रहा है | यदि हम अन्य वर्गो की बाते करे तो इस बार पत्थलगांव का वर्ग अन्य वर्गो से कुछ हटकर है । 

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240517-WA0072-1.mp4

          वर्ग की संपन्नता पथसंचलन से होती है । अतः मैरिज गार्डन से पथसंचलन पत्थलगांव के मार्गो में भ्रमण करने के पश्चात शिशु मंदिर पहुंची । पथसंचलन में दुर्गाओं के सम्मान में नगरवासियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा की व्यवस्था की गई , पुष्प वर्षा के साथ ही नगरवासियों द्वारा भारत माता एवं भगवान श्री राम के नाम का जयघोष लगाया जा रहा था , जो की उत्साह से भर देने वाला वातावरण था ।

           वर्ग में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री श्रीमान नंददास जी , विभाग संगठन मंत्री मदन मोहन शर्मा जी , प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे जी , दुर्गा वाहिनी संगठन से पिंकी पवार जी (राष्ट्रीय सह संयोजिका) , सुनीता गर्ग जी (भोपाल क्षेत्र संयोजिका) का सानिध्य रहा । वर्ग को संपन्न करने के लिए भारती सिंह जी (वर्ग प्रमुख) , रश्मि महंत जी (विभाग संयोजिका/वर्ग पर्यवेक्षक) , अनु यादव जी (मुख्य शिक्षिका) , स्नेहा बौरासी जी (तलवार गण शिक्षिका) , मोहन जी हटकर (दंड गण शिक्षक) , तनिषा सोनी (रायफल लक्ष्यभेद गण शिक्षिका) , राधिका साहू (बौद्धिक प्रमुख) , पूर्णिमा चौहान (नियुद्ध गण शिक्षक) , कृति गुप्ता , दिव्या भारती , शकुंतला सिंह (घोष गण शिक्षक) एवम घोष शिक्षक के रूप में अमन साहू , शंकर यादव , आलेख यादव , अंकित शर्मा एवम आशु कुमार शाह ने अपना योगदान दिया ।

           व्यवस्था विभाग में माननीय जिला संघचालक श्री मुरारीलाल अग्रवाल जी के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर कार्यकारिणी एवम अन्य स्वयंसेवक बंधु तथा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने तन-मन-धन से अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया । व्यवस्था विभाग में महाप्रबंधक के रूप में माननीय जिला संचालक मुरारी लाल अग्रवाल जी , सह प्रबंधक साकेत अग्रवाल जी , यातायात प्रबंधक आयुष अग्रवाल जी , अधिकारिक व्यवस्था एवं सोशल मीडिया समन्वयक पवन अग्रवाल जी , जल व्यवस्था शिखर बंसल जी , भोजन व्यवस्था संजय शर्मा जी , सुरक्षा व्यवस्था राजेंद्र नागेश जी , प्रशासनिक सूचना पवित्र मोहन बेहरा जी एवं चूड़ामणि यादव जी , आवास एवं प्रशिक्षण व्यवस्था कमलेश चंद्रा जी एवं डेमूधर बंजारा जी , आर्थिक टोली भीमराज गोयल जी , विजय अग्रवाल जी , दौलत राम चौहान जी एवं हटकेश्वर चौहान जी , आपूर्ति विभाग राहुल शर्मा जी , राजा गुप्ता जी , विनोद जायसवाल जी द्विवेदी जी , अश्विनी गुप्ता जी , जल व्यवस्था सुखलाल चौहान जी , विद्युत व्यवस्था मित्रभान राठिया जी , चिकित्सा विभाग में पूनम अग्रवाल जी , मीना चेतक जी , आलोक रजक जी , चित्रांश अग्रवाल जी ने अपनी भूमिका निभाई एवम कार्यक्रम को सफल बनाया…!!

     

     

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* पुलिस अधीक्षक जशपुर एवं एसडीओपी बगीचा द्वारा उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न विषयों की जानकारी दिया गया,
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा क्राईम मीटिंग लेकर विभिन्न निर्देश दिया गया
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?