Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, February 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* पुलिस अधीक्षक जशपुर एवं एसडीओपी बगीचा द्वारा उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न विषयों की जानकारी दिया गया,
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* पुलिस अधीक्षक जशपुर एवं एसडीओपी बगीचा द्वारा उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न विषयों की जानकारी दिया गया,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     ”नोनी रक्षा रथ“ दुलदुला इलाके के ग्राम बम्हनी में पहुंचा,

     रक्षा टीम के सदस्यों ने ”नोनी रक्षा रथ“ के बारे में एवं हेल्पलाईन नंबर 9479128400 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया, 

     पुलिस अधीक्षक जशपुर एवं एसडीओपी बगीचा द्वारा उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न विषयों की जानकारी दिया गया,

     आमजनों को पुलिस द्वारा पांपलेट बांटकर जागरूक किया गया।

                                      आज दिनांक 16.05.2024 को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले में संचालित “नोनी रक्षा रथ” जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में पहुंचा एवं कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न विषयों की जानकारी दिया गया, इस कार्यक्रम में आस-पास के ग्राम पतराटोली, माझाटोली के ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे। 

                                     कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा वहां उपस्थित ग्रामीणों को ”नोनी रक्षा रथ“ के कार्य के बारे में एवं हेल्पलाईन नंबर 9479128400 के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया कि वे 24 घंटे काॅल/व्हाट्सअप करके मद्द ले सकते हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं का सम्मान करने हेतु कहा गया साथ ही लोगों को आनलाईन ठगी, सायबर अपराध के संबंध में भी विस्तार से बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक से न जुड़े, सोशल मीडिया (जैसे फेसबुक, व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम) में सिक्योरिटी पासवर्ड के साथ सावधानी से प्रयोग करने हेतु कहा गया। अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट व काॅल से बचने के लिये कहा गया। अपनी निजी जानकारी फोटो या वीडियो को किसी से शेयर न करें, सस्पेक्टेट लोगों से दूर रहने की सलाह दिया गया। इंटरनेट के इस्तेमाल दौरान उच्च गुणवत्ता वाले एंटीवायरस व आपरेटिंग सिस्टम का उपयोग करने हेतु कहा गया।  

                                          कार्यक्रम के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बगीचा श्रीमती निमिषा पाण्डेय द्वारा उपस्थित महिलाओं से रूबरू हुई एवं उनसे संवाद किया गया। उपस्थित लोगों को महिला संबंधी अधिकार के बारे में बताया गया। 

                                          पुलिस द्वारा आम जनता से अपील किया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं पर किसी प्रकार का अप्रिय घटना का सहभागी न बनें, न ही अपराधों को छुपाने का प्रयास करें। समाज में व्याप्त अंधविष्वास जैसे-टोनही प्रताड़ना, झाड-फूंक न कराकर तत्काल ईलाज हेतु अस्पताल जाने हेतु जागरूक किया गया। उपस्थित जनसमूह को नशा के दुष्परिणाम, सर्पदंष, पाॅक्सो एक्ट एवं विभिन्न सामाजिक बुराई के बारे में बताया गया। ग्राम में बाहरी व्यक्ति/संदेही के आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु कहा गया। इस कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्री जगनारायण सिदार एवं ग्राम के शेखर यादव भी उपस्थित रहे।  

                                     कार्यक्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बगीचा श्रीमती निमिषा पाण्डेय, निरीक्षक आशा तिर्की, थाना प्रभारी दुलदुला उ.नि. राजकुमार कष्यप, उ.नि. सरिता तिवारी एवं महिला सेल के कर्मचारियों के साथ भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।  

    —–00—–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* राष्ट्रपति के हाथों जिले के समाज सेवक जागेश्वर यादव को मिला ‘पद्मश्री’ पुरस्कार
    Next Article *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संवैचारिक संगठन दुर्गा वाहिनी (विश्व हिंदू परिषद) द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय वर्ग , संचलन के साथ हुआ संपन्न… छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव नगर में पहली बार घोष के साथ दुर्गाओं का हुआ पथसंचलन , नगरवासियों ने की दुर्गाओं के सम्मान में जगह-जगह पुष्पवर्षा
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    Βρείτε Έμπιστα Διαδικτυακά Πλατφόρμες Ρουλέτας — κράτος μέλος της Ευρωπαϊκής Ένωσης Sign Up Today

    February 8, 2026

    Ignition Casino Offre 10 $ Sans Dépôt Aux États-Unis • République française Play Now

    February 8, 2026

    Sortează Jocuri Cu Cele Mai Mari Câștiguri După Popularitate _ piața românească Start Spinning

    February 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Βρείτε Έμπιστα Διαδικτυακά Πλατφόρμες Ρουλέτας — κράτος μέλος της Ευρωπαϊκής Ένωσης Sign Up Today
    • Ignition Casino Offre 10 $ Sans Dépôt Aux États-Unis • République française Play Now
    • Sortează Jocuri Cu Cele Mai Mari Câștiguri După Popularitate _ piața românească Start Spinning
    • Metode Dovedite Pentru Triumf În Ruletă Online Joc De Ruletă · pe teritoriul României Spin to Win
    • Descoperiți Cazinou Live Cu Adevărată Emoție — în România Enjoy the Game

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?