Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* राष्ट्रपति के हाथों जिले के समाज सेवक जागेश्वर यादव को मिला ‘पद्मश्री’ पुरस्कार
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* राष्ट्रपति के हाथों जिले के समाज सेवक जागेश्वर यादव को मिला ‘पद्मश्री’ पुरस्कार

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने पद्मश्री जागेश्वर यादव का किया अभिनंदन

    पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर दी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं

    राष्ट्रपति के हाथों जिले के समाज सेवक जागेश्वर यादव को मिला ‘पद्मश्री’ पुरस्कार

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान हेतु बेहतर कार्य के लिए हुए सम्मानित

    जशपुरनगर 16 मई 2024/जशपुर जिला उन जिलों में से एक है जो अपनी कई उपलब्धियों, सांस्कृतिक, परम्परा और प्राकृतिक सौंदर्य सहित अन्य वजहों से जाने जाते हैं। वहीं यहां के लोग हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा चुके हैं और यह सिलसिला अनवरत जारी है।

               इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए जिले के ग्राम भीतघरा निवासी समाज सेवक श्री जागेश्वर यादव बिरहोर के भाई के नाम से चर्चित हैं। अब वे पद्मश्री जागेश्वर यादव के नाम से भी जाने जाएगें। विगत दिनों राष्ट्रपति भवन, दिल्ली में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में जिले के समाज सेवक श्री जागेश्वर यादव को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान हेतु बेहतर कार्य के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वही जब वे पद्मश्री अवॉर्ड लेकर जैसे ही जशपुर और अपने गृह ग्राम पहुंचे तो उनके यहां बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। 

    आज कलेक्ट्रेट कार्यालय जशपुर पहुंचकर पद्मश्री जागेश्वर यादव ने कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार भी मौजूद रहे। 

    कलेक्टर डॉ. मित्तल और जिला पंचायत सीईओ ने पुष्पगुच्छ भेंटकर श्री जागेश्वर यादव का अभिनंदन किया। दोनों ने उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि श्री जागेश्वर यादव के प्रयासों से न केवल बिरहोर परिवार शिक्षा से जुड़े हैं बल्कि उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। पद्मश्री जागेश्वर बिरहोर आदिवासियों के उत्थान हेतु बेहतर कार्य किए हैं और उनका निःस्वार्थ सेवाभाव सबके लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है। वे शासन-प्रशासन का सहयोग भी करते आ रहे हैं। श्री जागेश्वर यादव को पद्मश्री पुरस्कार मिलना न सिर्फ जिले और प्रदेश के लिए बल्कि देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। 

    पद्मश्री जागेश्वर यादव ने बताया कि इस पुरस्कार को प्राप्त करते वक्त उन्हें एक विशेष अनुभूति महसूस हुई। पुरस्कार प्रदान करते वक्त राष्ट्रपति ने उन्हें बधाई देते हुए उनके इस योगदान के लिए उनकी सराहना भी की। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी और उनकी पीठ थपथपाई। श्री जागेश्वर यादव को यह पुरस्कार मिलने पर ग्राम भीतघरा सहित जशपुर जिले भर के निवासियों व समाजसेवियों में खुशी की लहर है और उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* जिले में मनाया गया राष्ट्रीय डेंगू दिवस
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* पुलिस अधीक्षक जशपुर एवं एसडीओपी बगीचा द्वारा उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न विषयों की जानकारी दिया गया,
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?