Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा क्राईम मीटिंग लेकर विभिन्न निर्देश दिया गया
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा क्राईम मीटिंग लेकर विभिन्न निर्देश दिया गया

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 17, 2024No Comments6 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *झगड़ेलु ग्रामों में पुलिस की लगेगी चौपाल,* 

    *पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा क्राईम मीटिंग लेकर विभिन्न निर्देश दिया गया,*

    *विजीबल पुलिसिंग एवं प्रोएक्टिव पुलिसिंग पर जोर दिया गया,* 

    *एस.डी.ओ.पी. एवं थाना/चौकी प्रभारियों को लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग के निराकरण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी लगाम लगाने के दिये निर्देश,* 

    *जिले में संचालित ”नोनी रक्षा रथ“ के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायत एवं थाना/चौकी में आये फरियादी की शिकायत पर सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करें,*

    *थाना/चौकी में रखे समस्त रजिस्टरों का संधारण करने हेतु निर्देशित किया गया,*

    *थाना/चौकी क्षेत्र के दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों की पहचानकर दुर्घटना में कमी लाने हेतु निर्देशित किया गया,* 

    *38 गुम इंसान की बरामदगी कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वाले एसडीओपी पत्थलगांव एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव को पुरस्कृत किया गया,* 

    ——-000——-

     

                                        आज दिनांक 17.05.2024 को पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कार्यालय में क्राईम मीटिंग का आयोजन किया गया, उक्त मीटिंग में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण, रक्षित निरीक्षक एवं थाना/चौकी प्रभारी शामिल हुये। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अपराध, चालान, मर्ग, राहत प्रकरण, शिकायत, गुम इंसान की थाना/चौकीवार बारीकी से समीक्षा कर थाना प्रभारी एवं संबंधित एस.डी.ओ.पी. को शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही लंबित शिकायत/लंबित विभागीय जाॅंच/प्रारंभिक जाॅंच में लगातार कार्यवाही कर समयसीमा के भीतर जाॅंच कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। लंबित वारंट की तामीली अधिक से अधिक करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के निर्देश दिये गये। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों होने की सूचना पर कार्यवाही नहीं होने की दशा में जिम्मेदारी तयकर संबंधित थाना/चौकी प्रभारी के विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।   

                               अनुसूचित जाति/जनजाति के प्रकरणों में लंबित राहत प्रकरणों की समीक्षा कर अविलंब निराकरण हेतु आवष्यक दिशा-निर्देश दिया गया। थाना/चौकी की साफ-सफाई एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की लगातार समीक्षा कर समयसीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना/चौकी के विभिन्न दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में थाना प्रभारी अपने एस.डी.ओ.पी. के साथ मिलकर नियमित विजिट करें एवं दुर्घटना में कमी लाने हेतु आवष्यक कार्यवाही करने हेतु कहा गया।      

                                     लंबित पासपार्ट सत्यापन, चरित्र सत्यापन, सिक/अवकाश गैरहाजिर प्रकरण, पीड़ित क्षतिपूर्ती प्रकरण, बंदी छुट्टी प्रकरण, सायबर टीप लाईन, सायबर पोर्टल प्रकरण एवं अन्य वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त षिकायतों का त्वरित निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किये जाने वाले जवाबदावा प्रकरण का समय पर प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देषित किया गया। मीटिंग के दौरान जिला पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे, उन्हें भी अपने अपने शाखा के कार्यों को पेंडिंग नहीं रखकर त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना/चौकी में काफी दिनों से पड़े लावारिस वाहन एवं सामान के संबंध में जानकारी लेकर उक्त वाहन एवं सामान को सुरक्षित रक्षित केन्द्र जशपुर में रखवाने हेतु कहा गया। शराब नष्टीकरण के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही कर नष्टीकरण करने हेतु कहा गया। नये कानून भारतीय न्याय संहिता का ज्ञान होना पुलिसकर्मियों के लिये अति आवश्यक है इस पर विस्तृत चर्चा की गई एवं थाना/चैकीवार विवेचकों को प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु कहा गया।

                                    पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में गांजा तस्करों, कफ सिरप तस्करों एवं अन्य तस्करी के विरूद्ध थाना/चौकी प्रभारी को प्रभावी कार्यवाही कर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु निर्देशित किया गया। दिगर राज्य/जिला से मादक पदार्थ की तस्करी न हो पाये इस हेतु मुखबीर तंत्र को एक्टिव कर लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।  

                                     थाना/चौकी क्षेत्र में अनेकों झगड़ेलू ग्राम हैं, इन ग्रामों में प्रति सप्ताह पुलिस की चैपाल लगाकर आमजनों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करने हेतु कहा गया है, संबंधित एसडीओपी एवं थाना/चौकी प्रभारी लगातार उन ग्रामों का विजीट करने हेतु कहा गया है। आम जनता से मधुर संबंध बनाये रखें एवं उनका विष्वास जीतें ताकि विषम परिस्थति में सहयोग प्राप्त हो।  

                                      विजीबल पुलिसिंग एवं प्रोएक्टिव पुलिसिंग पर विशेष फोकस करते हुये कहा गया कि पुलिस के नियमित भ्रमण से असामाजिक तत्वों में भय होता है एवं घटना घटित होने पर धर पकड़ में आमजन से सहयोग भी प्राप्त होता है। नियमित रूप से सराफा बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों में पुलिस द्वारा भ्रमण कर संदिग्धों की चेकिंग करने हेतु कहा गया। क्षेत्र के बैंक में नियमित रूप से जाकर बैंक के अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।    

                                       रात्रि गश्त को प्रभावी बनावें जिससे की चोरी एवं अन्य घटनाओं में कमी आये। थाना/चौकी क्षेत्र में गश्त, पेट्रोलिंग के लिये फिक्स पाईंट निर्धारित कर कर्मचारियों को ब्रीफ करने के उपरांत वायरलेस सेट एवं गष्त रजिस्टर देकर जवाबदारी तय कर कार्य लें। थाना/चौकी में कर्मचारियों का रोटेशन अनुसार ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे कर्मचारियों में सामंजस्य बना रहे। 

                                     विगत दिवस गुम इंसानों की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया गया था, जिले में सर्वाधिक गुम इंसान थाना पत्थलगांव द्वारा कुल 38 गुम इंसान बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा गया। इस हेतु एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रवेष कुमार जायसवाल एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सह थाना प्रभारी पत्थलगांव श्री भानूप्रताप चंद्राकर को पुलिस अधीक्षक द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बरामदगी में दूसरे स्थान पर रहने वाले थाना प्रभारी बगीचा एवं तीसरे स्थान पर थाना प्रभारी जशपुर को प्रशस्ति पत्र एवं नगद ईनाम देकर सम्मानित किया गया।     

                                      बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल कुमार सोनी, एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद कुमार मंडावी, एस.डी.ओ.पी. बगीचा श्रीमती निमिषा पाण्डेय, एस.डी.ओ.पी. पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल, श्री भावेष समरथ उप पुलिस अधीक्षक (अ.जा.क./क्राईम), उप पुलिस अधीक्षक (नक्स.आप.) श्री ऐष्वर्य चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक सुरक्षा जशपुर श्री विजय सिंह राजपूत, प्रषिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री भानूप्रताप चंद्राकर, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं कार्यालयीन शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।  

    ——-000——-

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संवैचारिक संगठन दुर्गा वाहिनी (विश्व हिंदू परिषद) द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय वर्ग , संचलन के साथ हुआ संपन्न… छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव नगर में पहली बार घोष के साथ दुर्गाओं का हुआ पथसंचलन , नगरवासियों ने की दुर्गाओं के सम्मान में जगह-जगह पुष्पवर्षा
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* सरिया एवं अन्य सामान को आम रास्ता में फैलाकर रखने वाले व्यवसायी को पुलिस अधीक्षक से मिली फटकार
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?