Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* सरिया एवं अन्य सामान को आम रास्ता में फैलाकर रखने वाले व्यवसायी को पुलिस अधीक्षक से मिली फटकार
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* सरिया एवं अन्य सामान को आम रास्ता में फैलाकर रखने वाले व्यवसायी को पुलिस अधीक्षक से मिली फटकार

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *सरिया एवं अन्य सामान को आम रास्ता में फैलाकर रखने वाले व्यवसायी को पुलिस अधीक्षक से मिली फटकार,*

    *भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर जाकर रोड में रखे सामान को तत्काल हटवाया गया,*

    *व्यवसायी ने आम रास्ता से लगे स्थान पर सरिया एवं अन्य सामान को रखकर आवागमन को बाधित किया था,* 

    *मार्ग व्यवस्था बाधित करने पर वैधानिक कार्यवाही सुनिष्चित् की जावेगी।*

    —–00—–

     

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा आज भ्रमण के दौरान तपकरा पहुंचे, वहां के एक व्यवसायी को स्टेट हाईवे से लगे आम रास्ता में सारिया एवं अन्य सामान को रखे हुये पाये जाने पर मौके पर जाकर उसे दुर्घटना होने की संभावना के बारे में फटकार लगाया गया, जैसे ही फटकार लगी व्यवसायी ने तत्काल रोड को साफ कराया, और रोड क्लियर हो गया। आमजनता, राहगीर को कोई परेशानी न हो एवं आवागमन सुचारू रूप से चल सके। तत्पष्चात् पुलिस अधीक्षक द्वारा तपकरा बस स्टैंड से घनष्याम नगर तक पैदल मार्च कर व्यवस्था को देखा गया तथा दुकानदारों को जरूरी निर्देश दिया गया।

    मार्ग व्यवस्था बाधित करने पर संबंधित के विरूद्ध धारा 283 भा.द.सं. के तहत् कार्यवाही की जायेगी। कुछ दिनों पूर्व गंझियाडीह के एक व्यवसायी ने भी रोड किनारे सरिया एवं अन्य सामान को रखकर यातायात व्यवस्था बाधित कर रहा था, जिसे समझाईस देकर तत्काल सरिया इत्यादि को मार्ग से हटवाया गया। यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक काफी गंभीर हैं, पत्थलगांव, तुमला, गंझियाडीह, सरईटोला इत्यादि में यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले व्यवसायी को मौके पर जाकर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त कराया गया है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा लगातार जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है एवं संबंधितों को निर्देशित किया जा रहा है। विगत दिवस पत्थलगांव के व्यापारियों एवं आमजनों की मीटिंग लेकर मार्ग व्यवस्था दुरूस्त करने हेतु सहमति बनी है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:- *”यातायात संबंधी नियमों का पालन करें, यातायात समस्या के निराकरण में प्रशासन का साथ देवें, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।”*

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा क्राईम मीटिंग लेकर विभिन्न निर्देश दिया गया
    Next Article *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* एसडीएम ने पत्थलगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?