Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* दोनों संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के हैं विद्यार्थी
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* दोनों संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के हैं विद्यार्थी

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *शासकीय शिक्षक के दो बच्चे बनेंगें डॉक्टर*

    *दोनों संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के हैं विद्यार्थी*

    *इस बार संकल्प जशपुर से 06, संकल्प कुनकुरी से 05 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा की क्वालीफाई*

    जशपुर नगर,05जून2024

    कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में खनिज निधि न्यास मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के दो विद्याथिर्यो देव कुमार देवांगन ने 98.25 परसेंटाइल के साथ 720 में से 638 अंकों तथा तरुण कुमार देवांगन ने 96.50 परसेंटाइल के साथ 600 अंकों से नीट की परीक्षा क्वालीफाई है। दोनो ही विद्यार्थी सगे भाई हैं। लुड़ेग के निवासी इनके पिता श्री सुरेन्द्र देवांगन पत्थलगांव विकासखण्ड के चिकनीपानी के शासकीय स्कूल में व्याख्याता है तथा माता श्रीमती ममता देवांगन गृहणी हैं। नीट की परीक्षा में जिलें के लिए रिकार्ड अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थी देव कुमार देवांगन और उनके भाई तरुण को कलेक्टर रवि मित्तल और सीईओ अभिषेक कुमार ने बधाई दी है।

    जिला शिक्षा अधिकारी पी. के. भटनागर ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संकल्प शिक्षण संस्थान ने सफलता दुहराई है। संकल्प के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार संकल्प जशपुर से 06 तथा संकल्प कुनकुरी से 05 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा क्वालीफाई की है। इस बार परीक्षा का कटऑफ सामान्य वर्ग मे 164-720 अंक, अपिव/अजा/अजजा के लिए 129-163 के बीच रहा है। संकल्प में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियो को एग्जाम ओरिएंटेड तैयारी कराई गई थी। पैटर्न बेस्ड प्रत्येक 15 दिन में पार्शियल और फुल सिलेबस टेस्ट का अभ्यास कराया गया था। क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों में जशपुर से देव कुमार देवांगन, तरुण कुमार देवांगन, नीलम रत्नाकर, मेनका यादव, नेहा खलखो, सुनिधि खलखो और संकल्प कुनकुरी से वृंदा यादव, गोडविन एक्का, आशीस्था एक्का, विभा रानी यादव, प्राची प्रसाद हैं।

    विद्यार्थियों की इस सफलता पर कुनकुरी के प्राचार्य युधिष्ठिर राम कैवर्त सहित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपर और कुनकुरी के सभी शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* पत्थलगांव के शनि मंदिर में शनि जयंती के उपलक्ष्य में लगा भव्य भंडारा , वर्षा होने के बाद भी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* अधिक से अधिक करे पौधे रोपित पर्यावरण एवं मनुष्य का है अटूट संबंध _सीईओ
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?