Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* अधिक से अधिक करे पौधे रोपित पर्यावरण एवं मनुष्य का है अटूट संबंध _सीईओ
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* अधिक से अधिक करे पौधे रोपित पर्यावरण एवं मनुष्य का है अटूट संबंध _सीईओ

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *अमृत सरोवरों में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस*

    *अधिक से अधिक करे पौधे रोपित पर्यावरण एवं मनुष्य का है अटूट संबंध _सीईओ* 

    जशपुर नगर,05जून,2024/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से जशपुर के प्रत्येक विकासखंड में निर्मित अमृत सरोवरों को स्थायी प्रतीक के रूप में आदर्श संरचना मानते हुए फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया है। इन रोपित पौधों में आम,जामुन, पीपल, नीम, अर्जुन, अमलतास आदि शामिल है।

     

    इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार ने आगामी वर्षा ऋतु के दौरान अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए बताया कि पर्यावरण एवं मनुष्य का अटूट संबंध है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलकर सम्मिलित प्रयास करना होगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण के संरक्षण में समाजिक वानिकी का अत्यधिक महत्व है। सामाजिक वानिकी के माध्यम से हम अपने आप पास पर्यावरण के अनुकूल पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दे सकते है।

    जिले में बगीचा विकासखंड के टटकेला, सन्ना, पंडरापाट अमृत सरोवर, कुनकुरी विकासखंड के कुरकुंगा, कुड़ुकेला, खुटगांव अमृत सरोवर, मनोरा विकासखंड के खोंगा, आस्ता, बुमतेल अमृत सरोवर, दुलदुला के लोरो, डोभ,बीपतपुर, जशपुर के लोदाम, जकबा, पोड़ी अमृत सरोवर, कांसाबेल के सेमरकछार, खारपानी, देवरी कोटानपानीअमृत सरोवर, पत्थलगांव के चंदरपुर, सरई टोला सुसडेगा, फरसाटोली अमृत सरोवर फरसाबहार के कोहपानी, माटीपहाड़छर्रा, सागजोर आदि अमृत सरोवरों में पौध रोपण किया गया।

     

    पौधारोपण के दौरानमुख्यकार्यपालन अधिकारी व जिला,जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों के साथ साथ गांव के गणमान्य नागरिक, सरपंच, पंच व अन्य जन प्रतिनिधि, ग्रामीण व मनरेगा श्रमिकों के द्वारा पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* दोनों संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के हैं विद्यार्थी
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले में स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह का किया जा रहा है आयोजन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?