Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले में स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह का किया जा रहा है आयोजन
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले में स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह का किया जा रहा है आयोजन

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिले में स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह का किया जा रहा है आयोजन*

    *पर्यटन केन्द्र रानीदह के सम्पूर्ण परिसर को स्वच्छता श्रमदान कर किया गया साफ- सफाई*

     

    जशपुरनगर 06 जून 2024/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में 05 से 15 जून 2024 तक स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह का जिले के ग्रामों में आयोजन किया जा रहा है।

    इसी कडी में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आज वृक्षारोपण एवं स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत् विकासखण्ड जशपुर में स्थित पर्यटन केन्द्र रानीदह में स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह के तहत स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। आयोजन में बडी संख्या में महिला पुरूषों नें स्वस्फूर्त भाग लिया तथा पर्यटन स्थल के सम्पूर्ण परिसर को साफ-सुथरा किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत जशपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकहित भगत, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक श्री मदन प्रेमी, यूनीसेफ के प्रतिनिधि श्री सुखनंदन बंजारे, नोडल अधिकारी ज्योती लकडा, विकासखण्ड समन्वयक श्री दिपक साहू एवं ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव सहित स्वच्छाग्राही एवं

    ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    स्वच्छता श्रमदान के पश्चात ग्रामीणों को जल संरक्षण, वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया तथा जल संरक्षण तकनिकों के बारे में अवगत कराया गया। ग्रामीणों को घरों से निकलने वाले अपशिष्ट से खाद बनाने कि तकनीकी भी बताई गई। अनेक ऐसे अपशिष्ट जिनका उपयोग कर उससे उपयोगी वस्तुएं बनाई जा सकती हैं। यह जानकारी भी ग्रामीणों को समझाई गई इस अवसर पर सभी ग्रामिणों ने अपने ग्राम को स्वच्छ एवं हरा भरा रखने तथा पर्यावरण को प्रदुषण मुक्त रखने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* अधिक से अधिक करे पौधे रोपित पर्यावरण एवं मनुष्य का है अटूट संबंध _सीईओ
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* 50 से अधिक लोगों का किया गया है काउंसलिंग, की जा रही है उचित उपचार एवं देखभाल
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?