Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* 50 से अधिक लोगों का किया गया है काउंसलिंग, की जा रही है उचित उपचार एवं देखभाल
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* 50 से अधिक लोगों का किया गया है काउंसलिंग, की जा रही है उचित उपचार एवं देखभाल

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिले में सिकल सेल के अंतर्गत सेवा तथा प्रबंधन कार्यक्रम संचालित*

    *50 से अधिक लोगों का किया गया है काउंसलिंग, की जा रही है उचित उपचार एवं देखभाल*

    जशपुरनगर 06 जून 2024/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर, सामाजिक संस्था संगवारी और यूनिसेफ द्वारा जिला अस्पताल में सिकल सेल के अंतर्गत सेवा तथा प्रबंधन कार्यक्रम पिछले माह से प्रारंभ किया गया है। सिकल सेल कार्यक्रम के तहत् 50 से अधिक लोगों को उचित उपचार, देखभाल एवं काउंसलिंग की गई। जिसमें 30 सिकल सेल मरीज एसएस और 29 सिकल सेल वाहक एएस मोजूद हैं। इसके साथ ही सेलीविओ मोबाइल एप्प के माध्यम से सेल्फ केयर के लिए एक प्रयास किया जा रहा है। इन 30 सिकल सेल मरीजों में 3 बच्चे जिनकी उम्र 11 वर्ष, 4 वर्ष, 6 वर्ष है। चार वर्ष के बच्चे की माँ ने बताया की पहले मुझे सिकल सेल के बारे में ठीक से जानकारी नही थी, यहाँ अब पूरी जानकरी प्राप्त हुई। ये रोग कैसे होता है, क्यों होता है और दवाई की खुराक कैसे खानी है। ग्यारह वर्षीय बच्ची की माँ ने मोबाइल द्वारा सूचित किया की अब उनकी पुत्री पहले से बेहतर हैं और अब बच्ची को जोड़ों मैं दर्द नही रहता है। उन्होंने ये भी जानकरी दी की पहले इस रोग के बारे में जानकारी नहीं थी।

    कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, सीएमएचओ, सी.एस और नोडल ऑफिसर, डी.पी.एम, एच.ओ.डी सामुदायिक चिकित्साक डॉ हेमलता ठाकुर, यूनिसेफ से डॉ. गजेन्द्र, डॉ. इम्पना, तेजराम और संगवारी टीम से डॉ. योगेश्वर कालकोंड़े, डॉ. अभिजीत, डॉ. बैधनाथ, देवेश सिंह और रितु मंडल कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में विषेश प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम जिला अस्पताल सिकल सेल प्रबंधन कक्ष के कमरा नंबर 19 में संचालित है। सिकल से संबंधित जानकारी और इलाज हेतु हेल्पलाइन नंबर 9238940231में संपर्क किया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जिले में स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह का किया जा रहा है आयोजन
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* आंधी तूफान से ठप्प बिजली आपूर्ति बहाल करने विद्युत विभाग ने झोंकी ताकत
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?