Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* आंधी तूफान से ठप्प बिजली आपूर्ति बहाल करने विद्युत विभाग ने झोंकी ताकत
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* आंधी तूफान से ठप्प बिजली आपूर्ति बहाल करने विद्युत विभाग ने झोंकी ताकत

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    ­*आंधी तूफान से ठप्प बिजली आपूर्ति बहाल करने विद्युत विभाग ने झोंकी ताकत*

    *विषम परिस्थिति में भी रात को विद्युत व्यवस्था किया गया बहाल*

    जशपुरनगर 06 जून 2024/जिले में बुधवार को आये तेज आंधी तूफान ने जनहित सेवाओ में महत्वपूर्ण विद्युत व्यवस्था को कुछ देर के लिए ठप्प कर दिया था। हवा के वेग से बिजली के खंभे सहित वितरण तंत्र में ब्रेक-डाउन का गहरा असर हुआ था। इस व्यवधान को दूर करने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी पूरी ताकत झोक डाली जिससे विषम परिस्थिति में भी रात को विद्युत व्यवस्था बहाल हो गई।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा जनहित के सेवाओं में पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ काम करने के निर्देश है, जिसके परिपालन में विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष श्री पी. दयानंद तथा प्रबंध निदेशक पारेषण एवं वितरण, श्री राजेश कुमार शुक्ला ने मैदानी अमले को सजगता एवं तत्परता से काम करने की विशेष हिदायतें दी है। जशपुर जिले में 05 जून 2024 को तेज आंधी तूफान के कारण 33 के.व्ही. के 03 फीडर तथा 11 के.व्ही. के 24 फीडर ब्रेकडाउन हो गए थे। विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा 33 के.व्ही. के तीनों ठप्प हो गए फीडरों के ब्रेकडाउन को ठीक कर विद्युत व्यवस्था दुरूस्त कर दी गई तथा 11 के.व्ही. के 24 में से 19 फीडरों को रात में चालू कर दिया गया तथा हवा के वेग से कई जगहों पर पेड खंभो एवं तारों में गिर जाने से खंभे एवं तार टूट गए, जिस कारण शेष 05 फीडरों को रात हो जाने से चालू नहीं किया जा सका। शेष 05 फीडरों को अगले सुबह ठीक कर विद्युत व्यवस्था का संचालन सूचारू रूप से कर दिया गया।

    इसी प्रकार कुनकुरी, जशपुर एवं पत्थलगांव में ट्रांसफार्मर डी.ओ. उड़ने की 24 तथा फ्यूज ऑफ कॉल की 42 शिकायतें प्राप्त हुई जिसका निराकरण कर दिया गया। जशपुर जिले के कुनकुरी में इस बार आंधी तूफान का केन्द्र बना हुआ है। 02 एवं 03 जून 2024 को भी तेज आंधी तूफान और गरज चमक के साथ बारिश हुई थी, जिससे विद्युत पारेषण एवं वितरण के तंत्र खुले में रहने के कारण प्रभावित हुए थे, जिसे विद्युत अमले के द्वारा सुधार कर सुचारू रूप पुनः संचालन कर दिया गया। मौसम के प्रभाव को देखते हुए जशपुर जिले में विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने मुख्य अभियंता, अम्बिकापुर एवं अधीक्षण अभियंता, अम्बिकापुर के द्वारा बगीचा, कुनकुरी, तपकरा, नारायणपुर एवं फरसाबहार का दौरा किया तथा स्थिति को देखते हुए मुख्य अभियंता, अम्बिकापुर के द्वारा 05 सहायक अभियंताओं की 04 जून से 08 जून तक अस्थाई रूप से आपातस्थिति के प्रबंधन हेतु ड्यूटी लगाई गई।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश उर्जा सचिव तथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष श्री पीवदयानंद द्वारा लगातार मुख्यालय स्तर पर मॉनीटरिंग की जा रही है। विद्युत कंपनी द्वारा भी जनता से अपील है कि आपदा से निपटने तथा विद्युत आपूर्ति सामान्य करने में विद्युत कर्मियों को सहयोग प्रदान करें। बिजली के करंट से जनहानी बचाने के लिए ऑटोमेटिक ट्रिपिंग की व्यवस्था भी होती है, इसलिए ऐसे समय में विद्युत उपभोक्ताओं का धैर्य ही सुधार कार्य करने वालों का संबल होता है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* 50 से अधिक लोगों का किया गया है काउंसलिंग, की जा रही है उचित उपचार एवं देखभाल
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* थाना लोदाम में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?