Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* Free fire game खेलने की लत ने ली ; 12वीं के छात्र की जान… पैसा हार गया तो डांट के डर से कर ली आत्महत्या
    Uncategorized

    *सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* Free fire game खेलने की लत ने ली ; 12वीं के छात्र की जान… पैसा हार गया तो डांट के डर से कर ली आत्महत्या

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *Free fire game खेलने की लत ने ली ; 12वीं के छात्र की जान… पैसा हार गया तो डांट के डर से कर ली आत्महत्या*

    घर में बोर होने के नाम पर मुंबई में रहने वाले भाई से मंगाए थे ऑनलाइन 5 हजार रुपए , उक्त रुपए को भी वह गेम में हार चुका था !!

         जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के बनखेता गांव में 12वीं कक्षा के एक स्कूली छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी । दरअसल छात्र मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलने की लत थी । वह पैसे लगाकर गेम खेलता था । गेम में पैसे हारने के बाद घरवालों की डांट की डर से घर में ही उसने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

     

    *एक्सपर्ट व्यू*

     

    हैप्पी हार्मोन के ज्यादा रिलीज होने से धीरे-धीरे लग जाती है ; लत ।

    शासकीय एन•ई•एस कॉलेज में सामाजिक विज्ञान के प्रोफेसर जेआर भगत, का कहना है कि बच्चों व किशोरों को मोबाइल गेम की लत जल्दी लगती है । कम उम्र में पैसे कमाने की लत और फिर कुछ अवसरों पर पैसे हाथ में आ जाने के बाद बच्चे , मोबाइल फोन की स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने लगते हैं , इससे उनके दिमाग को खुशी मिलती है । ऐसे में ब्रेन से डोपामाइन हार्मोन तेजी से रिलीज होता है। यह हार्मोन हैप्पी हार्मोंस में से एक है । इस हार्मोन के ज्यादा रिलीज होने से ज्यादा मजा आने लगता है जो धीरे-धीरे लत में बदल जाता है । जिससे बच्चा मोबाइल स्क्रीन से नजर हटाने तक का नाम नहीं लेता है। अगर छोटी उम्र में डोपामाइन का लेवल हाई हो जाता है तो बच्चे का ध्यान इधर-उधर बंट जाता है। पढ़ाई में कॉन्सेंट्रेट नहीं कर पाता है।

     

    *मेंटल हेल्थ पर पड़ रहा प्रभाव*

     

    प्रोफेसर जे•आर• भगत के अनुसार सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग की लत का प्रभाव बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ रहा है और बच्चे मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर्स के शिकार हो रहे हैं । उनमें स्ट्रेस, सोशल एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं । साथ ही उनमें आत्मविश्वास की कमी , पढ़ाई पर फोकस , सामाजिकता की कमी और अनिद्रा जैसी समस्याएं आ रहीं हैं । इसके अलावा छोटे बच्चों व किशोरों के व्यवहार में भी बदलाव देखा जा रहा है । वे ज्यादा चिड़चिड़े और गुस्सैल होते जा रहे हैं…!!

    आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* चंद्रबाबू नायडू ने ली आंध्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, बतौर सीएम चौथा कार्यकाल
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* सरकारी भूमि पर बोर कराने से मना करने गये पटवारी से मारपीट कर फरार रहने वाला अभियुक्त हीरासाय लकड़ा बिलासपुर से हुआ गिरफ्तार
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

     🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..

    November 22, 2026

    सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..

    November 22, 2026

    🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    •  🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..
    • सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..
    • 🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..
    • 🔥 पटवारियों की हड़ताल स्थगित! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया संज्ञान, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की खबर का दिखा असर?………..
    • 🚨 7 लीटर महुआ शराब के चक्कर में मां पहुंची जेल, गोद में 6 महीने का मासूम भी! आखिर इस नन्ही जान का क्या कसूर? कानून की कार्रवाई ने खड़े किए इंसानियत और बाल संरक्षण के बड़े सवाल

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?