Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, May 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* हमेशा मेरे दोस्त बने रहना’, भाई राहुल गांधी को प्रियंका गांधी ने किया बर्थडे विश
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* हमेशा मेरे दोस्त बने रहना’, भाई राहुल गांधी को प्रियंका गांधी ने किया बर्थडे विश

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    हमेशा मेरे दोस्त बने रहना’, भाई राहुल गांधी को प्रियंका गांधी ने किया बर्थडे विश

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार (19 जून) को अपने भाई और सांसद राहुल गांधी को उनके जन्मदिन के मौके पर बर्थडे विश किया. प्रियंका ने राहुल को विश करते हुए कहा कि आप हमेशा मेरे दोस्त और मार्गदर्शक बने रहना. राहुल गांधी आज 54 साल के हो गए हैं. कांग्रेस नेता का जन्म 19 जून, 1970 को दिल्ली में हुआ था. प्रियंका के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राहुल को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है. प्रियंका गांधी ने अपनी और राहुल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिसका जीवन, ब्रह्मांड और अन्य चीजों को लेकर दृष्टिकोण रास्ते को रोशन कर देता है. हमेशा मेरे दोस्त, मेरे सहयात्री, तर्कशील मार्गदर्शक, दार्शनिक और नेता बने रहना. चमकते रहो, तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार!” प्रियंका की तरफ से जो तस्वीर शेयर की गई है, वह एक राजनीतिक कार्यक्रम से जुड़ी हुई है. इसमें दोनों को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राहुल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. खरगे ने कहा, “राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. भारत के संविधान में निहित मूल्यों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और लाखों अनसुनी आवाजों के प्रति आपकी सशक्त करुणा, ऐसे गुण हैं जो आपको दूसरों से अलग करते हैं.” उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी का विविधता में एकता, सद्भाव और करुणा का लोकाचार आपके सभी कार्यों में दिखाई देता है, क्योंकि आप सत्ता को सच्चाई का आईना दिखाकर अंतिम व्यक्ति के आंसू पोंछने के अपने मिशन में लगे हुए हैं. मैं आपके लंबे, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं.”

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस परिवार से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* टाटा मोटर्स की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 जुलाई से बढ़ जाएंगे रेट
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?