Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पीएम आवास योजना, जनमन, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजना के कार्यों से हुए अवगत
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पीएम आवास योजना, जनमन, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजना के कार्यों से हुए अवगत

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *पंचायत विभाग और राष्ट्रीय आजिवीका मिशन की संचालक का जशपुर दौरा* 

    *प्रियंका महोबिया, चंदन संजय त्रिपाठी ने किया विभिन्न ग्रामों का भ्रमण* 

    *पीएम आवास योजना, जनमन, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजना के कार्यों से हुए अवगत*

    *योजनाओं की प्रगति की ली जानकारी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश* 

    जशपुरनगर 04 जुलाई2024/ राष्ट्रीय आजिवीका मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के मिशन संचालक श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी (आई.ए.एस.) एवं श्रीमती प्रियंका महोबिया (आई.ए.एस.) संचालक पंचायत विभाग ने जिला जशपुर के बगीचा एवं मनोरा विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। जहां पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में से प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामिण, राष्ट्रीय आजिवीका मिशन, 15वें वित्त व रीपा के भी कार्यों का सफलता पूर्वक निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया। वही ग्रामों में भ्रमण कर योजनाओं के विषय में ग्रामीणों को जानकारी दिया गया एवं एन.आर.एल.एम. के बी.सी. सखी से मिल कर उनके कार्यों की सराहना की गई। साथ ही ग्राम पंचायत भवन के रखरखाव एवं दस्तावेजों का भी अवलोकन कर सुझाव दिया गया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यों का अवलोकन कर हितग्राहियों को प्रोत्साहित किया गया, साथ ही रीपा का निरिक्षण कर रीपा के खुले क्षेत्रों में बागवानी, मशीनों के रखरखाव हेतु स्व-सहायाता समूह के सदस्यों से विस्तृत चर्चा कर प्रोत्साहित किया गया। इसी तरह पण्डरापाठ क्षेत्र में भ्रमण कर एस.एच.जी. द्वारा उत्पादित नाशपत्ति को खाद्य प्रसंस्करण कर फुट जैम निर्माण हेतु चर्चा किया गया। ग्रामों के भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों के साथ-साथ संबंधित शाखा के जिला पंचायत के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जशपुर में शा. उ.मा. विद्या. गम्हरिया स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?