Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 10
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जशपुर में शा. उ.मा. विद्या. गम्हरिया स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जशपुर में शा. उ.मा. विद्या. गम्हरिया स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर में शा. उ.मा. विद्या. गम्हरिया स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव* 

    *गम्हरिया स्कूल में प्रवेश उत्सव और न्योता भोज का हुआ आयोजन* 

    *विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत, नव प्रवेशी बच्चों को बांटी गई कॉपी-किताब और पेन*

    जशपुरनगर 04 जुलाई2024/ छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरूआत विगत दिनों होने के बाद स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के विभिन्न स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया, जशपुर में आयोजित प्रवेश उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री लालदेव भगत डीडीसी जशपुर और श्री संजीव ओझा , श्री दिनेश बड़ाईक , श्रीमती नीतू गुप्ता, श्री खिलेश सहित अन्य उपस्थित रहे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गम्हरिया के कक्षा पहली , कक्षा 6वीं, कक्षा 9 वीं के नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा नव प्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाकर उक्त कक्षाओं में प्रवेश दिलाते हुए पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाईस्कूल गम्हरिया के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

     

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत ने अपने उदबोधन में कहा कि शिक्षा से ही हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है यह कहते हुए उन्होंने सभी बच्चों को नियमित रुप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। वही विशिष्ट अतिथि श्री लालदेव भगत सदस्य जिला पंचायत जशपुर ने भी अपने उदबोधन में बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए कहा एवं श्री संजीव ओझा मंडल अध्यक्ष गम्हरिया ने भी बच्चों को शिक्षा के महत्व को बताते हुए बच्चों को नियमित विद्यालय आने एवं मन लगाकर पढ़ने के लिए अपील किया। कार्यक्रम के उदबोधन में प्राचार्य गम्हरिया श्री आर.के.पाठक द्वारा स्वागत उदबोधन के साथ उपस्थित सभी अतिथियों, कर्मचारियों एवं बच्चों को कार्यक्रम के उद्देश्य से परिचित कराते हुए शिक्षा के महत्व को सारगर्भित ढंग से बताया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुषमा देहरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। वही न्योता भोज कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पीएम आवास योजना, जनमन, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजना के कार्यों से हुए अवगत
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पुलिस विभाग में बड़ा तबादला, देखें List…
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..
    • उपचुनाव का बिगुल: 6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को खुलेगा मतपेटियों का राज; नंदीग्राम से नगांव तक सियासी परीक्षा……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?