Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* ईमानदारी और मेहनत से विद्यार्थियों को कराया गया अध्यापन शिक्षक के लिए सम्मान का रास्ता – विनोद गुप्ता
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* ईमानदारी और मेहनत से विद्यार्थियों को कराया गया अध्यापन शिक्षक के लिए सम्मान का रास्ता – विनोद गुप्ता

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *ईमानदारी और मेहनत से विद्यार्थियों को कराया गया अध्यापन शिक्षक के लिए सम्मान का रास्ता – विनोद गुप्ता*

    *सामाजिक विज्ञान की कार्यशाला हुई संपन्न*

    जशपुर नगर,17, जुलाई,2024/

    कलेक्टर डॉ रवि मित्तल और सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में बेहतर शिक्षा गुणवत्ता बेहतर बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत् विषय शिक्षकों की उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित कराई जा रही है। मंगलवार को यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता की उपस्थिति में संकल्प शिक्षण संस्थान में सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों के लिए उन्मुखीकरण प्रशिक्षण जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भटनागर के निर्देशन में आयोजित कराया गया।

    कार्यशाला में विनोद गुप्ता ने प्रतिभागी शिक्षकों को सुख और ख़ुशी के अंतर को समझाते हुए कहा कि हम सब सुख वस्तुओं में खोजते है जबकि यह सुख क्षणिक होती है l हमे जीने के लिए मुख्य रूप से भोजन, नींद , पानी , हवा और उसके ऊपर संरक्षण , सुरक्षा, की आवश्यकता होती है तथा ये सभी आवश्यकताएँ पशुओं को भी जीने के लिए आवश्यक होती है । इन आवश्यक सुविधाओं से सुख मिल सकता है परंतु ख़ुशी नहीं l ख़ुशी प्राप्त करने के लिए हमें परिवार , प्यार चाहिए , यह आवश्यकता मनुष्य और पशु दोनों को होती है । अब आगे जीवन में आत्म सम्मान की भी आवश्यकता होती है जो केवल मनुष्य में होता है पशुओं में नहीं । हर व्यक्ति को उसके आत्म सम्मान का अनुमान होता है , चारों ओर से मिलने वाला सम्मान ही हमारा आत्म सम्मान है । किसी दूसरे के द्वारा दिया जाने वाला सम्मान ही हमारा आत्म सम्मान बढ़ाता है । व्यक्ति में आत्म सम्मान जितना ज़्यादा होगा उतनी ही ज़्यादा ख़ुशी हमे मिलेगी । किसी व्यक्ति की काम करने से यदि ख़ुशी मिलती हो तो यह तय है कि उसे आत्म सम्मान ज़्यादा मिलेगा । इसलिए व्यक्ति को बेहतर काम करना चाहिए । प्रत्येक शिक्षक को विद्यालय में शिक्षण कार्य में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए ताकि उसे बच्चों से पालकों से और समाज से सम्मान मिले l

    सामाजिक विज्ञान विषय की कार्यशाला का आरंभ सरस्वती वंदना से हुआ।

    छात्रों की समस्या,छात्र शिक्षक का मेंटरशिप,शिक्षक की समस्या , बच्चों से मोबाइल का सही इस्तेमाल करना , 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर चर्चा,कमजोर बच्चों के लिए कार्ययोजना,नई एजुकेशन पालिसी पर मास्टर ट्रेनर्स संजय दास, दिलीप सिंह, प्रभा चौहान, विंध्याचल शर्मा के द्वारा शिक्षकों से चर्चा की गई ‌। कार्यशाला के अंत में पोस्ट एग्जाम और फीडबैक भी लिए गए।

    कार्यशाला के आयोजन के लिए यशस्वी जशपुर क्या संजीव शर्मा और अवनीश पांडेय कार्यक्रम में उपस्थित रहे ‌।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* श्री रामलला दर्शन के लिए जशपुर से श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम हुआ रवाना
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अलग-थलग पड़े भूपेश बघेल
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?