Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* ई-रिक्शा पाकर 67 वर्षीय बुजुर्ग टीबुल राम के चेहरे पर खिली मुस्कान
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* ई-रिक्शा पाकर 67 वर्षीय बुजुर्ग टीबुल राम के चेहरे पर खिली मुस्कान

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 3, 2024Updated:August 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *ई-रिक्शा पाकर 67 वर्षीय बुजुर्ग टीबुल राम के चेहरे पर खिली मुस्कान*

    *सीएम साय का जताया आभार*

    *दस वर्षीय मासूम दिव्यांका के उपचार की व्यवस्था करेगी चिरायु टीम*

    *सीएम कैम्प कार्यालय की पहल से जरूरतमंद लोगो को मिल रही है तत्काल सहायता*

    जशपुरनगर 02 अगस्त 2024/सीएम कैम्प कार्यालय की पहल से जरूरतमंद लोगो को मिल तत्काल सहायता रही है। इसी कड़ी में बगिया निवासी 67 वर्षीय टेबुल राम को कैम्प कार्यालय द्वारा ई-रिक्शा उपलब्ध करवा कर उनकी परेशानी दूर कर दी है।

    बगिया निवासी 67 वर्षीय टेबुल राम ने बताया है कि वे काफी परेशान थे। उनके दोनों पैर खराब होने के कारण चलने फिरने में कठिनाई होती है। इसलिए वे घर में ही बैठे रहत थे। इस परेशानी से राहत पाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ई-रिक्शा दिलवाने का अनुरोध किया था। जिससे उपलब्ध करवा कर टेबुल राम की बड़ी परेशानी दूर कर दी है। टेबुल राम ने कहा कि अब मै आस-पास रहने वाले अपने स्वजनों और मित्रो से मिलने के साथ घर का छोटा काम भी कर लेता हूं। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभारी हूं।

    टेबुल राम कि तरह ही गुरूवार को केरसई निवासी 34 वर्षीय दिव्यांग गुरुदेव राम को रिक्शा, 70 वर्षीय बुजुर्ग संतन साय को श्रवण यंत्र दिया गया। कान में चोट लगने से श्रवण बाधित 34 वर्षीय श्रवण गुप्ता जशपुर निवासी को श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। जन्म से चलने फिरने में हो रही परेशानी से जूझ रहे 10 वर्षीय दिव्यांक खलखो का उपचार कराने के लिए चिरायु टीम को निर्देशित किया गया है। साथ ही सड़क दुर्घटना में दोनों पैर गंवा कर दिव्यांग हुए 47 वर्षीय नंद कुमार को कृत्रिम पैर उपलब्ध कराने का आश्वाशन सीएम कैम्प ने दिया है।

    उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लाक के बगिया स्थित सीएम विष्णुदेव साय के निज निवास को छत्तीसगढ़ सरकार ने सीएम कैम्प का दर्जा दिया है। यहाँ आयोजित होने वाले जनदर्शन में जशपुर सहित अन्य जिलों से भी लोग अपनी मांग और समस्या लेकर पहुंचते हैँ। इन आवेदनो का प्राथमिकता से निराकरण किया जाता है। सीएम कैम्प कार्यालय ने हेल्प नंबर 07764-250061, 07764-250062 पर भी कॉल करके प्रदेश भर के लोग लाभन्वित हो रहे है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* अविवाहित होने का प्रवंचना एवं छल करते हुये जशपुर क्षेत्र की युवती से दूसरा विवाह करने वाला आरोपी युवक मनीष कुमार सोनी जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा, न्यायालय के आदेश से भेजा गया जेल,
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* कलेक्टर डॉ. मित्तल की पहल पर जशपुर में प्रायमरी और मीडिल स्कूलों के लिए सरल कार्यक्रम हुआ प्रारंभ
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?