Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* अविवाहित होने का प्रवंचना एवं छल करते हुये जशपुर क्षेत्र की युवती से दूसरा विवाह करने वाला आरोपी युवक मनीष कुमार सोनी जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा, न्यायालय के आदेश से भेजा गया जेल,
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* अविवाहित होने का प्रवंचना एवं छल करते हुये जशपुर क्षेत्र की युवती से दूसरा विवाह करने वाला आरोपी युवक मनीष कुमार सोनी जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा, न्यायालय के आदेश से भेजा गया जेल,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,*

    *अविवाहित होने का प्रवंचना एवं छल करते हुये जशपुर क्षेत्र की युवती से दूसरा विवाह करने वाला आरोपी युवक मनीष कुमार सोनी जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा, न्यायालय के आदेश से भेजा गया जेल,*

    *आरोपी पी.एन.बी. काॅलोनी सोनारी जिला जमशेदपुर (झारखंड) का रहने वाला है,*

    *आरोपी के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था,*

    *आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में धारा 420, 34, 376, 109 भा.द.वि. का अपराध दर्ज।*

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी मनीष कुमार सोनी उम्र 35 साल निवासी पी.एन.बी. काॅलोनी सोनारी जिला जमशेदपुर (झारखंड) ने जिला जमशेदपुर की निवासी एक युवती से दिनांक 22.09.2016 को विवाह अधिकारी के समक्ष पंजीकृत विवाह कर लिया था।

    मनीष कुमार सोनी ने उक्त विवाह को छिपाते हुये जशपुर क्षेत्र की एक युवती से दिनांक 18.01.2019 को सामाजिक रिति-रिवाज से द्वितीय विवाह कर लिया। मनीष कुमार सोनी यह जानता था कि वह एक अन्य स्त्री का पूर्व से पंजीकृत विवाहित पति है, उसके उपरांत भी वह जशपुर क्षेत्र की युवती, उसके माता-पिता तथा परिवारवालों के साथ अविवाहित होने का प्रवंचना एवं छल करते हुये जशपुर क्षेत्र की युवती से विवाह कर लिया। युवती ने यह विष्वास करते हुये कि आरोपी मनीष कुमार सोनी से उसकी विधिवत् शादी हुई है, इस कारण युवती एवं मनीष कुमार सोनी के मध्य संबंध बने। मनीष कुमार सोनी द्वारा पूर्व के शादी तथ्यों को छिपाकर दूसरा विवाह कर पीड़िता का शारीरिक शोषण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी के दुष्कर्म करने से पीड़िता गर्भवती हो गई एवं दिनांक 06.10.2020 को एक पुत्र को जन्म दी है।

    आरोपी मनीष कुमार सोनी के विरूद्ध पूर्व में दर्ज अपराध क्र. 94/21 धारा 498(ए), 494, 495, 420 भा.द.वि. के प्रकरण के विचारण उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 20.05.2024 को प्रकरण में धारा 498(ए), 494, 495 भा.द.वि. के अपराध से आरोपी को उन्मोचित करते हुये माननीय न्यायालय द्वारा मनीष सोनी एवं उसके परिवार वालों का कृत्य धारा 420, 34, 376, 109 भा.द.वि. का अपराध करना प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया है। माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण के आरोपी मनीष कुमार सोनी के विरूद्ध उक्त प्रकरण में दिनांक 27.06.2024 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसमें वारंट की तामीली हेतु एक तिथि नियत की गई थी।

    प्रकरण की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा उक्त प्रकरण के वारंट तामीली हेतु एक टीम गठित कर पतासाजी हेतु जमशेदपुर रवाना किया गया था, टीम द्वारा दिनांक 31.07.2024 को दबिश देकर मनीष कुमार सोनी को जमशेदपुर से अभिरक्षा में लेकर जशपुर लाया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष पेसग किया। न्यायालय से आरोपी मनीष कुमार सोनी का जेल वारंट बनने पर अभिरक्षा में जिला जेल जशपुर भेजा गया है। प्रकरण में DNA परीक्षण कराया जा रहा है।

     

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की पतासाजी में उप निरीक्षक सरिता तिवारी, स.उ.नि. ईष्वर वारले, स.उ.नि. विपिन किषोर केरकेट्टा, प्र.आर. 251 श्रीराम नायक, आर. 217 बसंत खुंटिया, आर. 635 राजेश कालो, म.आर. 705 सुषमा एक्का का योगदान रहा है।

     

    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सौतेले पिता के सिर में लकड़ी डंडा से वारकर हत्या करने का आरोपी महेश राम चंद घंटे में हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में,
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* ई-रिक्शा पाकर 67 वर्षीय बुजुर्ग टीबुल राम के चेहरे पर खिली मुस्कान
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?