Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सौतेले पिता के सिर में लकड़ी डंडा से वारकर हत्या करने का आरोपी महेश राम चंद घंटे में हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में,
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सौतेले पिता के सिर में लकड़ी डंडा से वारकर हत्या करने का आरोपी महेश राम चंद घंटे में हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *सौतेले पिता के सिर में लकड़ी डंडा से वारकर हत्या करने का आरोपी महेश राम चंद घंटे में हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में,*

    *चौकी दोकड़ा क्षेत्र के ग्राम केनाडांड़ चुनदरहा की घटना,*

    *सौतेले पिता द्वारा शराब के नशे में घर आकर पुनः शराब पीने के लिये लड़ाई-झगड़ा कर 200-300 रू. मांगना बनी घटना की वजह,*

    *घटनास्थल का FSL टीम अंबिकापुर द्वारा निरीक्षण किया गया,*

    *चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में आरोपी के विरूद्ध भा.न्या.सं. की धारा 103(1) का अपराध दर्ज।* 

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 49 वर्षीय प्रार्थिया ने दिनांक 29.07.2024 को चौकी दोकड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह रोजी-मजदूरी कर जीवनयापन करती है, लगभग 20 वर्ष पूर्व इसके पति की बीमारी से मृत्यू हो जाने के पश्चात् प्रदीप टोप्पो जो कि चैनपुर जिला गुमला (झारखंड) तरफ का रहने वाला है, उसे अपना पति बनाकर अपने घर में रह रही थी। पूर्व पति से इसका एक पुत्र महेश राम है, जो साथ में ही रहता है।

    दिनांक 28.07.2024 के शाम को प्रार्थिया का पति प्रदीप टोप्पो घर से पैसा लेकर शराब पीने बस्ती की ओर गया था, रात्रि लगभग 10ः30 बजे शराब पीकर घर में आया और पुनः 200-300 रूपये शराब पीने के लिये मांग रहा था, पैसा नहीं देने पर वह प्रार्थिया से विवाद करने लगा, तभी प्रार्थिया का पुत्र महेश राम के द्वारा लड़ाई-झगड़ा एवं विवाद करने से प्रदीप टोप्पो को मना किया एवं वे दोनों घर से बाहर निकलकर लड़ाई-झगड़ा करने लगे, प्रार्थिया बीच-बचाव करने हेतु घर से बाहर निकली तो प्रदीप टोप्पो ने उसे धक्का देकर गिरा दिया, इसी दौरान आवेश में आकर महेश राम ने घर में रखे लकड़ी-डंडा से प्रदीप टोप्पो के सिर में 03-04 बार प्रहार कर दिया, कुछ देर बाद प्रदीप टोप्पो की मृत्यू हो गई। प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर चौकी दोकड़ा में भा.न्या.सं. की धारा 103(1) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण की विवेचना दौरान चौकी दोकड़ा द्वारा चंद घंटे में प्रकरण के आरोपी महेश राम को अभिरक्षा में लिया गया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी डंड़ा को जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। *आरोपी महेष राम उम्र 25 साल निवासी केनाडांड़ चुनदरहा* को दिनांक 30.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी लोदाम उप निरीक्षक अशोक यादव, आर. 78 प्रकाश मिंज, आर. दीवान साय, आर. कुलकांत हंसरा, आर. इनानियुस तिग्गा का योगदान रहा है।

     

    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* CM विष्णुदेव साय के नाम पर फेसबुक में बनाया फर्जी ID, साइबर टीम कर रही जांच
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* अविवाहित होने का प्रवंचना एवं छल करते हुये जशपुर क्षेत्र की युवती से दूसरा विवाह करने वाला आरोपी युवक मनीष कुमार सोनी जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा, न्यायालय के आदेश से भेजा गया जेल,
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?