Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, May 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* बांकीटोली में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* बांकीटोली में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *बांकीटोली में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन*

    प्राप्त आवेदनों का किया गया त्वरित निराकरण

    जशपुर नगर 10 जुलाई 2024/ नगरपालिका परिषद् जशपुरनगर के वार्ड क्रमांक 19 एवं 20 के नागरिकों की जन समस्या के निराकारण किये जाने हेतु सामुदायिक भवन, बांकीटोली, में जनसमस्या निवारण पखवाडा का आयोजन किया गया। पखवाड़ा शिविर में उपस्थित आम नागरिकों को शासन द्वारा चलाई जा रही कार्यक्रम हर घर तिरंगा के बारे में जानकारी दी गई

    जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में कुल 1023 आवेदन प्राप्त हुई, जिसमें मांग के 965 आवेदन तथा शिकायत से संबंधित 58 आवेदन प्राप्त हुए। निर्माण से संबंधित 153 आवेदन, विद्युत से 36 आवेदन, सफाई से 47 आवेदन, पेंशन के 51 आवेदन, प्रधानमंत्री आवास 186 आवेदन, जलप्रदाय के 84 आवेदन, राशनकार्ड के 153, जन्म-मृत्यू के 66, राजस्व के 08 प्रकारण, विवाह पंजीयन के 01 तथा महिला बाल विकास के 09, वन विभाग के 09, सामान्य प्रशासन के 04 प्रकारण, विद्युत विभाग के 36 आवेदन, श्रम विभाग के 13 आवेदन, पी.एच.ई. के 01 आवेदन तथा राजस्व विभाग के 187 आवेदन प्राप्त हुए है।

    प्राप्त शिकायत पर मुख्यनगरपालिका अधिकारी के निर्देशानुसार प्रभारी अधिकारीयों द्वारा तत्काल कार्यावाही करते हुए मौके पर ही 394 प्रकारण का निराकारण किया गया। जिसमें नाली सफाई, कचरा हटाना, विधुत पोल में स्ट्रीट लाईट लगवाना एवं नल में पानी न आने की समस्या का निराकरण किया गया।

    पखवाड़ा में प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, धनवंतरी योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, पेंशन योजना महतारी वंदन योजना, आयोध्या घाम तिर्थि यात्रा योजनाओं की जानकारी दी गई, तथा स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के संबंध में उपस्थित आम नागरीकों से अपील की गई की घरों के बाहर कचरा न फेंके, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले सफाई दीदीयों को गीला एवं सुखा कचरा अलग-अलग छाट कर देने तथा नगर को स्वच्छ रखने की अपील की गई।

    उक्त शिविर में महिला बाल विकास, श्रम विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर स्थल पर ही आयुस्मान कार्ड बना कर हितग्राहीयों को प्रदाय किया गया। साथ ही नगरपालिका द्वारा आम, जामून, कटहल, ईमली, आमरूद, अर्जुन एवं अन्य प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधो का वितरण किया गया।

    जन समस्या निवारण पखवाड़ा 27 जुलाई से 10 अगस्त तक नगरपालिका जशपुर के वार्डों में लगाई गई. पखवाड़ा में प्राप्त आवेदन में से तत्काल निराकरण होने वाले आवेदनों पर मौके पर ही निराकरण किया गया, शेष आवेदनों पर कार्यवाही की जा रही है। जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में राधेश्याम राम, अध्यक्ष, राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष, हिमांशु गुप्ता, पार्षद, शैलेन्द्री यादव, पार्षद, संतन भगत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, योगेश्वर उपाध्याय, अशिमा विश्वास उप अभियंता, सुरेन्द्र मिश्रा जल प्रदाय प्रभारी, प्रभात सिंन्हा, राजस्व प्रभारी, लिलेन्द्र प्रधान, ज्योति खलखो, बद्रीनाथ पटेल, ‘सुजीत कुशवाहा, दिनेश सिंह, शंकर यादव, बसंत विश्वकर्मा सहित निकाय के सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* श्रीमती सुमित्रा और श्री लालजीत ने श्रवण यंत्र मिलने पर मुख्यमंत्री श्री साय का किया आभार व्यक्त
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* स्वाइन फ्लू से दो महिलाओं की मौत से बिलासपुर में मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट, आइये पढ़े पूरी खबर
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?