Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* खेल अलंकरण समारोह में जिले की सुश्री इलिजबेत को मिला शहीद पंकज विक्रम सम्मान
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* खेल अलंकरण समारोह में जिले की सुश्री इलिजबेत को मिला शहीद पंकज विक्रम सम्मान

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    खेल अलंकरण समारोह में जिले की सुश्री इलिजबेत को मिला शहीद पंकज विक्रम सम्मान

    साइक्लिंग खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया सम्मानित

    मुख्यमंत्री के हाथो राज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्मानित हुए 502 प्रतिभावान खिलाड़ी

    जशपुरनगर 30 अगस्त 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में विभिन्न खेल विधाओं के 502 प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया और उन्हें 01 करोड़ 36 लाख रूपए वितरित की गई। इस खेल अंलकरण समारोह मे जशपुर जिले की सुश्री इलिजबेत बेक को भी साइक्लिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शहीद पंकज विक्रम सम्मान 2022-23 से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर उत्साहित सुश्री बेक ने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिया है और कहा कि वह आगे भी अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन करेगी।

    जशपुर जिले के तहसील बगीचा के गांव महादेवडांड (दर्रीटोली) की रहने वाली सुश्री इलिजबेत बेक 2015 से साइक्लिंग खेल में भाग ले रही है। अब तक वह विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के आधार पर 07 मेडल और पुरस्कार जीत चुकी हैं। सुश्री बेक ने बताया कि उनके पिता किसान है। घर वालों और शिक्षकों का हमेशा सहयोग उन्हें मिलता रहा है। उन्होंने बताया कि वह पुणे, केरला, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता और गुजरात, गोवा में आयोजित नेशनल गेम में भी भाग ले चुकी हैं।

    खेल अलंकरण समारोह में वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसी तरह वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को 76 लाख रुपए की पुरस्कार राशि, पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में 60.33 लाख रूपए दिए गए। इस तरह खिलाड़ियों को 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए की राशि प्रदान की गई।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर विधायक श्रीमती भगत ने बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर की कार्यक्रम की शुरूआत
    Next Article *आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* आईजी सरगुजा रेंज ने जिला जशपुर का किए वार्षिक निरीक्षण
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?