Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर विधायक श्रीमती भगत ने बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर की कार्यक्रम की शुरूआत
    Uncategorized

    *आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर विधायक श्रीमती भगत ने बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर की कार्यक्रम की शुरूआत

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    जशपुर विधायक श्रीमती भगत ने बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर की कार्यक्रम की शुरूआत

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: पुत्रीशाला जशपुर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

    जशपुरनगर 30 अगस्त 2024/जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत की उपस्थिति में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विगत दिवस शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पुत्रीशाला जशपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    विधायक श्रीमती भगत ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से स्कूली बच्चों को बताते हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया और बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने सभी जनों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आहवान किया गया। जिला नोडल अधिकारी श्री आशुतोष तिर्की ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 3 लाख 37 हजार का लक्ष्य रखा गया है। जिसे शत् प्रतिशत पूर्ण किया जाएगा।

    कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा स्कूली शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास एवं अन्य विभाग के समन्वय से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 29 अगस्त 2024 एवं मॉपअप दिवस 04 सितम्बर 2024 को कार्यक्रम का सफल आयोजन कराया जाना सुनिश्चित है। कार्यक्रम अंतर्गत जिले के समस्त विकासखण्डों में 29 अगस्त 2024 को शास., अर्द्ध शासकीय शिक्षण स्थानों, अनुदान प्राप्त संस्थाओं, निजी शिक्षा संस्थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, महावि., मदरसों, तकनीकी शिक्षा के माध्यम से 1 वर्ष से 19 वर्ष तक समस्त छात्र-छात्राओं एवं शालात्यागी किशोर-किशोरियों को शासन के निर्देशानुसार कृमिनाशक दवा ऐलबेन्डाजोल की गोली दी जाएगी। जिसमें 1 वर्ष से 2 वर्ष के समस्त बच्चों को 200 एमपी आधी गोली पिसकर एवं 2 से 3 वर्ष के बच्चों को 1 गोली पिसकर एवं 3 वर्ष से 5 वर्ष के बच्चों को 1 गोली चबाकर एवं 5 से 19 वर्ष के बच्चों, किशोर-किशोरियों के लिए पूरी 1 गोली चबाकर के पानी के साथ सेवन कराई जाएगी। साथ ही मॉपअप दिवस के दौरान छुटे हुये छात्र- छात्राओं एवं शाला त्यागी किशोर एवं किशोररियों को कृमि नाशक दवा का सेवन कराया जाना है। जिसके फलस्वरूप स्वास्थ्य पोषण रक्त अल्पता एवं बच्चों के शारिरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में सुधार हो सके।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा सर एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गनपत कुमार नायक ने सभी आमजन से अपील की है कि अपने आस-पास व रिश्तेदारों में 1-19 वर्ष के सभी बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने के लिए प्रेरित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* कलेक्टर डॉ. मित्तल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ली बैठक
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* खेल अलंकरण समारोह में जिले की सुश्री इलिजबेत को मिला शहीद पंकज विक्रम सम्मान
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?