Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विधायक रायमुनी भगत ने हितग्राहियों को सौंपा पूर्णता प्रमाण-पत्र
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विधायक रायमुनी भगत ने हितग्राहियों को सौंपा पूर्णता प्रमाण-पत्र

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGSeptember 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जशपुर नगर पालिका क्षेत्र के 74 हितग्राहियों को पीएम आवास योजना के तहत कराया गृह प्रवेश*

    *विधायक रायमुनी भगत ने हितग्राहियों को सौंपा पूर्णता प्रमाण-पत्र*

    जशपुरनगर 17 सितम्बर 2024/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने जन्मदिवस के अवसर पर विडियो काफ्रेसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जशपुर नगर पालिका क्षेत्र के 74 हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया। आज जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में इन 74 हितग्राहियों को खुशियों की चाभी सौंपी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभान्वित हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा के कार्यक्रम के तहत लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

    इस मौके पर कम्युनिटी हॉल में मौजूद हितग्राहियों और अन्य लोंगों को संबोधित करते हुए श्रीमती भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी गरीबों का दर्द समझते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ इस क्षेत्र के लोगों को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को मकान मिलना उनके सपनों को पूरा होने जैसा है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की और राज्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार होने से विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिना किसी भेदभाव के सभी जाति और धर्मों के लोगों को आवास प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना और उज्जवला योजना जैसी स्कीम चालू की गई है। आज महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रूपए की मान से प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए मिल रहा है। वहीं उज्जवला योजना की मदद से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है। श्रीमती भगत ने इस अवसर पर लोगों को नशा से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा नाश का जड़ है। हमें अपने स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए इससे दूर रहना चाहिए।

    कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री राधेश्याम राम, उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, पार्षदगण श्रीमती नीतू गुप्ता, श्रीमती पिंकी लकड़ा, श्रीमती एंजला खेस, श्रीमती मालती भगत, श्री लाल देव राम सहित नगर पालिका से मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय एवं हितग्राही और अन्य लोग मौजूद रहे।

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विधायक श्रीमती गोमती साय ने स्वच्छता ही सेवा कार्यकम का किया शुभारंभ
    Next Article *आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* 10 दिनों तक विराजे गणपति… धूमधाम से हुआ विसर्जन ; पुलिस प्रशासन की व्यवस्था रही दुरुस्त
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?