Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* 10 दिनों तक विराजे गणपति… धूमधाम से हुआ विसर्जन ; पुलिस प्रशासन की व्यवस्था रही दुरुस्त
    Uncategorized

    *आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* 10 दिनों तक विराजे गणपति… धूमधाम से हुआ विसर्जन ; पुलिस प्रशासन की व्यवस्था रही दुरुस्त

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *10 दिनों तक विराजे गणपति… धूमधाम से हुआ विसर्जन ; पुलिस प्रशासन की व्यवस्था रही दुरुस्त*

    प्रतिवर्ष भगवान श्री गणेश की मूर्ति को सभी अपने घरों में और सार्वजनिक रूप से पंडालो में विराजमान करते हैं , उनमें प्राण डालकर 10 दिनों तक विधि विधान से पूजा की जाती है एवं गणेश जी को मनाया जाता है । कहा जाता है कि गणेश उत्सव की शुरुआत 1893 में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने महाराष्ट्र में की थी । उस वक्त देश में आजादी की लड़ाई चल रही थी । ऐसे में तिलक ने गणेश उत्सव के नाम पर लोगों में एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के मकसद से गणेश उत्सव मनाते थे ।

    और यही प्रथा आज भी चली आ रही है एवं सभी लोग वास्तव में गणेश पंडालो में संगठित रूप से रहकर कार्य करते हैं । नगरवासी समस्त पंडालो में जाकर समितियों का उत्साहवर्धन करते हैं । यही एक ऐसा उत्सव है , जिसमें हिंदुत्व विचारधारा के बच्चे उभर कर आते हैं । जो कि अपने दम पर समस्त व्यवस्थाएं करते हैं एवं नगरवासी उन्हें चंदा देकर अपना कर्तव्य पूर्ण करते हैं ।

    बस इसी प्रकार से पत्थलगांव में भी जगह-जगह गणपति विराजमान किए गए एवं धूमधाम से गणपति विसर्जन का आयोजन किया गया । समस्त भक्तजनों में काफी उत्साह देखने को मिला सभी भक्तजन ढोल , नगाड़े एवं डीजे में गणपति की धुन में थिरकते हुए दिखे । पत्थलगांव में मुख्य रूप से पांच गणेश उत्सव समिति ने अपनी भूमिका दिखाई , जिसमें विघ्न विनाशक गणेश उत्सव समिति (मंडी प्रांगण) , हिंद कॉलोनी गणेश उत्सव समिति , यंग स्टार गणेश उत्सव समिति (कश्मीरी गली) , युवा गणेश उत्सव समिति रायगढ़ रोड , भोजपुरी समाज गणेश उत्सव समिति रायगढ़ रोड सम्मिलित है । सभी समितियों ने 10 दिनों तक गणेश जी की सार्वजनिक रूप से सेवा की एवं विसर्जन के समय धूमधाम से गणेश जी की विदाई की ।

    विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था सुदृढ़ रही ट्रैफिक व्यवस्थाओं को भी उचित रूप से संभाला गया विसर्जन के समय भी पुलिस प्रशासन भक्तजनों की देखरेख में खड़ी रही , उसके लिए पत्थलगांव के निवासियों के समक्ष एस•डी•ओपी साहब श्री ध्रुर्वेश जयसवाल जी एवं टी•आई साहब श्री विनीत पांडे जी प्रशंसा के पात्र बने , जिनके नेतृत्व में सारी व्यवस्थाएं सुदृढ़ हो सकी…!!

    आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन

    Oplus_0

     

    Oplus_0

    Oplus_131072

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विधायक रायमुनी भगत ने हितग्राहियों को सौंपा पूर्णता प्रमाण-पत्र
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* थाना कुनकुरी के श्रीटोली में मिले सिर कटी लाश के मामले में युवक की हत्या का जशपुर पुलिस द्वारा चंद दिनों में खुलासा किया गया
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?