Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, May 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* थाना कुनकुरी के श्रीटोली में मिले सिर कटी लाश के मामले में युवक की हत्या का जशपुर पुलिस द्वारा चंद दिनों में खुलासा किया गया
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* थाना कुनकुरी के श्रीटोली में मिले सिर कटी लाश के मामले में युवक की हत्या का जशपुर पुलिस द्वारा चंद दिनों में खुलासा किया गया

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGSeptember 18, 2024No Comments8 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *थाना कुनकुरी के श्रीटोली में मिले सिर कटी लाश के मामले में युवक की हत्या का जशपुर पुलिस द्वारा चंद दिनों में खुलासा किया गया,*

    *मृतक के 02 मौसेरे भाइयों तथा 01 सगे भाई ने ही अन्य 01 पड़ोसी के साथ मिलकर दी अपने ही भाई को दी थी खौफनाक मौत,*

    *रोज का झगड़ा एवं जमीन विवाद बना हत्या का कारण,*

    *काईम पेट्रोल देखकर बनाई हत्या करने की योजना,*

    *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मारूती वेन वाहन, मृतक का मोबाईल सेट व अन्य वस्तु जप्त,*

    *प्रकरण में कुल 04 आरोपी गिरफ्तार*

    *आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में अपराध कमांक 136/2024 धारा 103(1),238,61(2) भारतीय न्याय संहिता का अपराध दर्ज।*

    *घटना का खुलासा करने में सम्मिलित पुलिस टीम को एसपी द्वारा नगद ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा।*

    आरोपीगण

    1. अभय एक्का उम्र 30 वर्ष,

    2. संदीप एक्का उम्र 41 वर्ष

    3.निर्दोष तिर्की उम्र 35 वर्ष

    4.अनुप लकड़ा उम्र 30 वर्ष सभी निवासी बरजोर डूमरटोली थाना कासांबेल।

     

    —–00——

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.08.24 को सुबह करीब 10.00 बजे गणेश बारीक ने पुलिस को सूचना दिया कि कुनकुरी – तपकरा जाने वाले मेन रोड श्री टोली गांव के चुरहागड़ा जंगल में एक एक व्यक्ति का शव सिर धड़ से अलग मिला है।सूचना पर मौके पर जाकर तस्दीक करने पर अज्ञात पुरुष उम्र करीब 30-35 वर्ष का सिर एवं धड़ घने जंगल में अलग अलग कुछ दूरी पर पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को दिये जाने पर उनके द्वारा तत्काल अति पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में मृतक की पहचान तथा आरोपी की पतासाजी हेतु टीम बनायी गई।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240917-WA0243.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240917-WA0242.mp4

    प्रार्थी गणेश बारीक उम्र 43 वर्ष निवासी खारीझरिया थाना कुनकुरी के रिपोर्ट पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना स्थल पर मृतक का गले से कटा हुआ सिर, एक चाकू, नाइलोन की रस्सी तथा एक जोडी चप्पल पड़ा था तथा धड़ को कटे सिर से करीब 50 मीटर दूर झाडियों में छिपा कर रखा गया था। मृत्तक के चेहरा एवं हांथ में बने टेटू एवं गोदना से “Abhi” लिखा होना पाया गया, जिसके आधार पर मौके पर अज्ञात मृतक के पहचान हेतु हर सम्भव कोशिश किया जाने लगा। डॉग स्क्वाड एफएसएल अधिकारी, सायबर सेल के स्टाफ को तत्काल मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा छानबीन शुरू की गई। अज्ञात मृतक का फोटो जिले एवं ओडिशा, झारखंड राज्य के पुलिस अधिकारी व आमलोगों के ग्रुप में व्हाटसअप से भेजा गया। आस-पास के क्षेत्र एवं झारखंड ओडिशा बार्डर रोड में लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाला गया, अज्ञात मृतक का कोई पता नहीं चला। अज्ञात मृतक के शव को पंचनामा बाद पीएम कराया गया तथा घटना स्थल से भौतिक साक्ष्य एवं कटा सिर के पास पड़ा हुआ नायलोन रस्सी एवं एक लोहे का पट्टीदार चाकू एवं एक जोड़ा हवाई चप्पल जप्त किया गया। शव को पहचान कार्यवाही हेतु मरचुरी में सुरक्षित रखवाया गया।

    पुलिस के लिये प्रारंभिक चुनौती यह थी कि किसी भी तरह अज्ञात मृतक पुरुष की पहचान की जाए। मृतक की पहचान एवं आरोपी पतासाजी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बनाई गई टीम को मृतक के पहचान, आरोपी की पतासाजी, संदेहियों से पूछताछ, घटना स्थल घने जंगल का निरीक्षण तथा सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट करने अलग अलग कार्य में लगाया गया।

    मृतक की हुई पहचान मृतक का चेहरा, हाथ में बने टैटू के आधार पर उसकी पहचान हेतु लगातार कोशिश की जाती रही तभी पुलिस को सूचना मिली कि मृतक अभिषेक लकड़ा निवासी बरजोर डूमरटोली थाना कासांबेल का लग रहा है। सूचना तस्दीक की गई मृतक के पिता ख्रीस्तोफर लकडा निवासी बरजोर कांसाबेल एवं पत्नी अर्पिता तिर्की निवासी केरसई से पूछताछ कर जिला अस्पताल जशपुर के मरचुरी ले जाकर मृतक शव को दिखाने पर मृतक को अभिषेक लकड़ा का होना पहचान किये। पहचान बाद शव को परिजनों को सौंपा गया।

     

    प्रकरण में विवेचना के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि घटना के दो दिन पूर्व मृतक का उसके मौसेरे भाई से झगडा मारपीट हुआ था उसके बाद से मृतक गायब हुआ है। संदेह के आधार पर मृतक के मौसेरे भाई अभय एक्का, संदीप एक्का, पड़ोसी निर्दोष तिर्की निवासी बरजोर डूमरटोली थाना कांसाबेल को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा घटना के बारे में अति. पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं टीम के अधिकारियों द्वारा बारीकी से पुस्ताछ किया गया। पहले तो पुलिस को गुमराह करते रहे लगातार और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ पर आरोपी अभय ने घटना करित कराना स्वीकार करते हुए बताया कि अभिषेक लकड़ा इसके मौसेरा भाई है जो अक्सर शराब पीकर नशे में घर में झगडा मारपीट करता रहता था। जमीन को भी गिरवी रख देता था। दिनांक 10.09.2024 को शाम करीब 06-7 बजे अभिषेक लकड़ा शराब के नशे में गाली गलौज हल्ला करते घर आया और अभय, अभय के भाई व मां से गाली गलौच, लड़ाई झगड़ा करने लगा।तब इन लोगों ने मृतक को माना किया तो और भी उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गया। तब अभय ने लकड़ी के फाड़ा से हाथ पैर में मारा जिससे दाहिने पैर चोट लगकर पैर टूट गया। अभिषेक को अस्पताल ले जाने से पुलिस केश होने का डर होने से ईलाज नहीं कराया। हमेशा के लिये भाई अभिषेक को रास्ते से हटाने के लिये प्लान बनाया और दिनाक 11.09.24 को रात में अपने भाई संदीप एक्का, मृतक के भाई अनुप लकड़ा एवं पड़ोसी निर्दोष तिर्की से मिलकर घटना को अंजाम देने के बारे में चर्चा किया और भाई अभिषेक रोज रोज परेशान करता है उसको हमेशा के लिये खत्म कर देते है, कोई नहीं जानेगा। मम्मी, पापा को बतायेंगे की ईलाज के लिये वैद्य के पास ले जाएंगे, और कहीं ले जाकर निपटा देंगे। तब तीनों साथ देने के लिये तैयार हो गये। फिर रात करीब 02:00 बजे सभी मिलकर अभिषेक लकड़ा को उठाये और बोले की तुम्हारे पैर में ज्यादा दर्द है, चलो बंदरचुआ वाले वैद्य से ईलाज कराएंगे, घटना को अंजाम देने लिये अभय अपने पास घर से एक नायलीन की रस्सी एवं लोहे का पट्टीदार लकड़ी का बेठ लगा चाकू रख लिया था। अभिषेक को अभय के मारूती वेन कमांक MP 05 BA 1729 साथ में लेकर चौगरीबहार रोड तरफ मेन रोड़ तक तरफ से बाये फिर गाड़ी को श्रीटोली के पास रोड किनारे घने जंगल के पास रोके और मारुती के वेन का गेट खोलकर सभी नीचे उतरे। फिर अभय एक्का, अभिषेक के गले में अचानक नायलोन रस्सी फंसाकर दबाकर गाड़ी के बाहर निकाला, 10-12 मीटर रोड से नीचे जंगल में ले जाकर नायलोन रस्सी से उसका गला घोट दिया अभिषेक शांत हो गया तब अपने पास रखे चाकू से जमीन में बैठ कर अभिषेक का गला धीरे धीरे काट दिया। उसके बाद दोनों हाथ को सटा कर उसी नायलोन रस्सी से बांध कर पकड़ कर धड़ वाले भाग को घसीट कर धीरे धीरे जंगल में अंदर तक ले गया साथ में सिर को भी उठाकर घड़ को रखकर ले जा रहा था कुछ दूर घना जंगल में जाने यो बाद अभिषेक का कटा हुआ सर को जमीन में रखा और वहीं पर चाकू, नायलोन रस्सी एवं उसका चप्पल उसे भी वहीं लाकर रख दिया। उसके बाद अभिषेक के धड़ को खीचते हुये करीब 50 मीटर दूर ले जाकर झाकियों के बीच छिपा दिया फिर सिर को लेने आया और 01 घंटा खोजने पर भी अभिषेक का कटा सिर उसे घना जंगल अंधेरे में नहीं मिला सिर रहा था। स्थान भूल गया था फिर भोर होने को हो गई तो डर गया कि कोई देख लेगा और सभी के साथ मारुती वेन से घर चले गये घरवालों को बताये कि अभिषेक वैद्य के पास से अपने पापा के पास उदयपुर चला गया है।

    आरोपी अभय एक्का ने पूछताछ में पुलिस को यह भी बताया किया कि ऐसे खौफनाक घटना को अंजाम देकर बच जाने की तरकीब उसे काईम पेट्रोल देखने से दिमाग में आई थी।

    प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी अभय एक्का द्वारा मृतक से पैर में मारकर चोट पहुंचाया गया लकडी फाड़ा, पहने लोवर में खून लगा कपडा, आरोपी का घटना समय पहना कपडा एवं परिवहन में उपयोग किया मारूती ओमनी वाहन जप्त किया गया है। आरोपी संदीप एकका से मृतक का मोबाईल एवं उसका मोबाईल जप्त किया गया।

    प्रकरण में आरोपी 1. अभय एक्का उम्र 30 वर्ष, 2. संदीप एक्का उम्र 41 वर्ष 3. निर्दोष तिर्की उम्र 35 वर्ष 4 अनुप लकड़ा उम्र 30 वर्ष सभी निवासी बरजोर डूमरटोली थाना कासांबेल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    मामले का पर्दाफाश करने में पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, उप.पुलिस अधीक्षक श्री विजय राजपूत, उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश समरथ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव पाण्डेय थाना कासांबेल, थाना प्रभारी कुनकुरी उप. निरी. सुनील सिंह, उप. निरी. सतोष तिवारी, सउनि ईश्वर प्रसाद वारले सायबर टीम उप. निरी. नसरूद्‌दीन अंसारी एवं उनकी टीम एवं प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे थाना दुलदुला, आरक्षक गणेश यादव, नंदलाल यादव, जितेन्द्र गुप्ता, चन्द्रशेखर बंजारे एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

    आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन

    Oplus_0

     

    Oplus_0

    Oplus_131072

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* 10 दिनों तक विराजे गणपति… धूमधाम से हुआ विसर्जन ; पुलिस प्रशासन की व्यवस्था रही दुरुस्त
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विष्णुदेव के सुशासन में खेल-खिलाड़ियों को मिल रहा सम्मान
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?