Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विष्णुदेव के सुशासन में खेल-खिलाड़ियों को मिल रहा सम्मान
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विष्णुदेव के सुशासन में खेल-खिलाड़ियों को मिल रहा सम्मान

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *विष्णुदेव के सुशासन में खेल-खिलाड़ियों को मिल रहा सम्मान*

    *पहाड़ी कोरवा जनजाति की प्रतिभा को मिल रही नई पहचान*

    *राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा तीरंदाजी प्रतियोगिता में पहाड़ी कोरवा जनजाति के अनिल ने जीता है रजत पदक*

    *राष्ट्रीय स्तर खेलने के लिए गया था उत्तरप्रदेश-विपिन कुमार भगत*

    *प्रदेश स्तर पर भाग लेने से खिलाड़ियों के चेहरे पर दिख रही अलग मुस्कान*

    *मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद*

    *जशपुरनगर 18 सितम्बर 2024/* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में खेल-खिलाड़ियों को सम्मान मिल रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन की पहल पर तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल आकादमी का संचालन किया जा रहा है। जहॉ जिले के दूरस्थ अंचल के पहाड़ी कोरवा जनजाति की प्रतिभाओं को भी नई पहचान मिल रही है।

    कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के दिशा-निर्देश में तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल आकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर में भी भाग रहे हैं। पहाड़ी कोरवा जनजाति के बालक श्री अनिल राम ने कबीरधाम में आयोजन राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा फिल्ड आर्चरी प्रतियोगिता 2022 में कम्पाउन्ड राउण्ड में स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ। इसी प्रकार कोण्डागांव में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा तीरंदाजी प्रतियोगिता 2023 में अनिल राम ने अंडर 14 कम्पाउन्ड राउण्ड में रजत पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ। चयनित पश्चात् राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गुजरात में अनिल छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।

    तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल आकादमी में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विपिन कुमार भगत ने बताया कि यहॉ रहने-खाने और पढ़ाई सुविधा निःशुल्क है। विपिन केन्द्र से प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय स्तर खेलने के लिए उत्तरप्रदेश गया था।

    तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल आकादमी जशपुर में प्रशिक्षक के पद पर पदस्थ श्री राजेन्द्र देवांगन ने बताया कि यहॉ प्रतिदिन बच्चों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जाता है। तिरांदाजी केन्द्र के बच्चे नेशनल में भी भाग ले चुके हैं। जिसमें कास्य पदक भी हासिल किया है। प्रदेश स्तर पर भाग लेने के बाद खिलाड़ियों के चेहरे पर अलग मुस्कान दिख रही है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240918-WA0147.mp4

    प्रशिक्षक श्री देवांगन ने कहा कि इसी तरह यहॉ आकादमी चलता रहेगा तो बच्चे अंतर्राष्ट्रीय और ऑलम्पिक में भी अपना छाप छोड़ेंगें। तिरांदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल आकादमी में बच्चों के रहने, खाने और शिक्षा की सुविधा राज्य शासन और जिला प्रशासन के द्वारा दिया जा रहा है। खेल अकादमी में कुल 30 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं। इनमें तीरंदाजी, तैराकी और ताइक्वांडो में 10-10 बच्चे शामिल हैं। सर्व सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* थाना कुनकुरी के श्रीटोली में मिले सिर कटी लाश के मामले में युवक की हत्या का जशपुर पुलिस द्वारा चंद दिनों में खुलासा किया गया
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मदद से लखपति दीदी बनी सुमन्ती बाई
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?