Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जल जीवन मिशन योजना: बंधाटोली के 88 परिवारों को दिया गया घरेलू नल कनेक्शन
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जल जीवन मिशन योजना: बंधाटोली के 88 परिवारों को दिया गया घरेलू नल कनेक्शन

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGOctober 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जल जीवन मिशन योजना: बंधाटोली के 88 परिवारों को दिया गया घरेलू नल कनेक्शन*

    *ग्राम बंधाटोली में अब घर-घर पहुंच रहा है स्वच्छ जल*

    *स्वच्छ जल मिलने से जल जनित बीमारियां में आई कमी*

    जशपुरनगर 28 अक्टूबर 2024/जिला जल एवं स्वच्छता मिशन जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए जल जीवन मिशन की योजना को सुचारू रूप क्रियाशील करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फरसाबहार विकासखण्ड का साजबहार पंचायत के बंधाटोली ग्राम जशपुर मुख्यालय से लगभग 68 कि.मी. की दुरी पर स्थित एक छोटा सा गांव है, जहां पे कुल 88 परिवारों को क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन दिया गया है। घर पर पानी आने से सभी ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

    जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 01 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक चलाए जा रहे घर-घर पानी मेरे गांव की कहानी् अभियान के अंतर्गत उनके द्वारा ग्राम बंधाटोली का निरीक्षण किया गया। जिमसें पाया गया कि जल जीवन मिशन की योजना सुचारू रूप से कार्य कर रही है। बंधाटोली ग्राम का हर घर जल प्रमाणिकरण भी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किया जा चुका है।

    जल जीवन मिशन के आने से पूर्व यहॉ ग्रामीण पीने के पानी के लिए कुआं एवं हैण्डपंप पर मुख्य रूप से आश्रित थे। दैनिक रूप से पानी भरने में गांव की महिलाओं का काफी समय लग जाया करता था, गर्मी में पानी का स्तर नीचे जाने से पानी की उपलब्धता कम हो जाती थी। बारिशों में गांव में जल जनित बिमारियों की वजह से ग्रामीण काफी बीमार रहते थे। गत् 1 साल से ग्रामीणों को योजना के द्वारा पानी मिल रहा है एवं सभी के घरों मे पानी आ रहा है।

    जल जीवन मिशन की योजना गांव में लगने के बाद अब पानी को जॉच कर उपयोग में लाया जा रहा है जिससे जल जनित बीमारियां में काफी कमी आई है। पिछले वर्ष जल जीवन मिशन योजना के वजह से ग्रामीण काफी कम बीमार पड़े, अब गांव में पानी की समस्या पूर्ण रूप से खत्म हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर के स्थानीय प्रशिक्षित रॉक क्लाइम्बिंग गाइड बने सुरक्षा और सफलता की मिसाल
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर का किया निरीक्षण 
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?