Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर का किया निरीक्षण 
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर का किया निरीक्षण 

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGOctober 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर का किया निरीक्षण 

    कार्यालय परिसर को व्यवस्थित रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी

    विभाग प्रमुखों को अपने कार्यालय में नियमित साफ-सफाई करने के दिए सख्त निर्देश 

    अधिकारी-कर्मचारी अपने टेबल पर नैम प्लेट अनिवार्य रूप से लगवाएं

    कबाड़ सामान को नीलामी करवाने के दिए निर्देश 

    पान-गुटखा खाकर थुकने वालों पर होगी कार्यवाही, लगेगा जुर्माना

    जशपुरनगर 28 अक्टूबर 2024/कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट के विभिन्न शाखाओं को निरीक्षण किया। सभी विभाग प्रमुखों को अपने कार्यालय की नियमित साफ-सफाई, पुराने और कबाड़ सामानों को हटाने, जाले की साफ-सफाई, पानी के लिकेज को ठीक करने, टूटी हुई कुर्सियों को हटाने, अधिकारी-कर्मचारियों के टेबल पर नेम प्लेट लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कार्यालय की साफ-सफाई कर परिसर को व्यवस्थित करके रखें। गंदगी पाए जाने पर विभाग प्रमुखों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर के इधर-उधर पान-गुटखा खाकर गंदी करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। कार्यालय परिसर को व्यवस्थित रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान परिसर के नाली की मरम्मत और झाड़ियों की सफाई करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर में संचालित वाचक शाखा, स्टेनो शाखा, अधीक्षक शाखा, कलेक्टर आवक-जावक शाखा, अपर कलेक्टर कोर्ट रूम, लोक सेवा केन्द्र, जनसंपर्क कार्यालय, खनिज शाखा, भू-अभिलेख शाखा, जिला नाजिर शाखा, स्थापना शाखा, जिला कोषालय कार्यालय, जिला निर्वाचन शाखा, खाद्य विभाग, मत्स्य विभाग, क्रेड़ा विभाग, खेल विभाग, नगर निवेश कार्यालय, रेशम विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सहित शाखाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर विश्वस राव मस्के सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जल जीवन मिशन योजना: बंधाटोली के 88 परिवारों को दिया गया घरेलू नल कनेक्शन
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण उपरांत अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन जारी
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?