Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, November 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण उपरांत अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन जारी
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण उपरांत अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन जारी

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGOctober 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण उपरांत अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन जारी*

    *आपत्तियों-सुझावों के संबंध में दावा आपत्ति 04 नवम्बर तक*

    जशपुरनगर 29 अक्टूबर 2024/कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा-23 के प्रावधानों के तहत् जिला जशपुर अंतर्गत जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण उपरांत अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन परिशिष्ट- एक में जारी किया है।

    छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा 23 के साथ पठित छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम 5 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में करते हुए कलेक्टर ने जशपुर जिले के निर्वाचन क्षेत्र कमांकों में विभाजित किया है। जिसके अनुसार जिले में कुल निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 139 है। इनमें मनोरा में कुल निर्वाचन क्षेत्र 12, जशपुर में 14, दुलदुला में 10, कुनकुरी में 16, फरसाबहार में 22, पत्थलगांव में 25, कांसाबेल में 15 एवं बगीचा में 25 निर्वाचन क्षेत्र हैं। जारी प्रारंभिक प्रकाशन की सूची जिले के एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है जिससे अवलोकन किया जा सकता है। निर्वाचन क्षेत्र का कोई भी वयस्क निवासी, निर्वाचन क्षेत्र के संबंध में कोई आपत्ति 04 नवम्बर 2024 तक कलेक्टर को लिखित में प्रस्तुत कर सकेगा। निर्धारित समय-सीमा में प्राप्त आपत्तियों-सुझावों पर विचार कर तत्पश्चात् अंतिम विनिश्चय प्रकाशित किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर का किया निरीक्षण 
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* प्रकाशन में प्राप्त शिकायत का निराकरण 28 नवम्बर तक
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🔴🚨 पत्थलगांव से छत्तीसगढ़ तक प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल! पहले पटवारी हड़ताल पर, अब तहसीलदारों ने भी छोड़ा कामकाज! आखिर किसानों की सुध कौन लेगा?…….

    November 13, 2026

    🔴💥 खेत में बैल घुसने पर ऐसा भड़का गुस्सा कि बुजुर्ग की ले ली जान! डंडों से बरसाए ताबड़तोड़ वार, जशपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    November 13, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन रण तैयार! 14 दिसंबर से सदन में गूंजेंगे जनता के सवाल, सरकार के सामने विपक्ष की चुनौती; चार दिनों की चार बैठकों पर पूरे प्रदेश की नजर!………….

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🔴🚨 पत्थलगांव से छत्तीसगढ़ तक प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल! पहले पटवारी हड़ताल पर, अब तहसीलदारों ने भी छोड़ा कामकाज! आखिर किसानों की सुध कौन लेगा?…….
    • 🔴💥 खेत में बैल घुसने पर ऐसा भड़का गुस्सा कि बुजुर्ग की ले ली जान! डंडों से बरसाए ताबड़तोड़ वार, जशपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन रण तैयार! 14 दिसंबर से सदन में गूंजेंगे जनता के सवाल, सरकार के सामने विपक्ष की चुनौती; चार दिनों की चार बैठकों पर पूरे प्रदेश की नजर!………….
    • 🏆🔥 जशपुर ओलंपिक 2026 का शंखनाद! रणजीता स्टेडियम में उमड़ा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम, 8 विकासखंडों के 2 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखम! 🔥🏆………….
    • 🌅 छठ महापर्व से पहले खरसिया में बदली तालाब की तस्वीर! आस्था के महापर्व के लिए सजकर तैयार हो रहा भव्य घाट, पार्षद साहिल शर्मा (चीनू) की पहल से विकास को मिली नई रफ्तार………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?