Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनजातीय गौरव यात्रा के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर ने समाज प्रमुखों की ली बैठक
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनजातीय गौरव यात्रा के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर ने समाज प्रमुखों की ली बैठक

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGNovember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जनजातीय गौरव यात्रा के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर ने समाज प्रमुखों की ली बैठक*

    *13 नवम्बर को जनजातीय गौरव यात्रा का होगा आयोजन*

    *जशपुर, 09 नवम्बर 2024/* भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के उपलक्ष्य पर जशपुर में 13 नवम्बर को जनजातीय गौरव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जनजातीय संस्कृति, आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान और बलिदानों को याद करने के साथ युवाओं को जनजातीय संस्कृति से परिचित कराने और उन्हें अपनी संस्कृति के प्रति जागरुक करने के लिए यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

    इस यात्रा के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जनजातीय समाज प्रमुखों की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि यह कार्यक्रम जनजातीय महापुरूषों के कार्यों तथा बलिदान के गौरव को स्मरण के साथ ही आदिवासियों के हितों का संरक्षण एवं इन्हें प्रोत्साहित करने हेतु किया जा रहा है। इसमें सभी के सहयोग से युवाओं और जनजातीय लोगों को जागरूक किया जाएगा।

    इस बैठक में उरांव, गोंड, पहाड़ी कोरवा, खैरवार, मुंडा एवं अन्य जनजातीय समाज प्रमुखों के साथ साथ जशपुर व्यवपारिक संघ, जैन समाज, स्वर्णकार समाज एवं अन्य समाजों के लोगों ने भी भाग लिया। जहां सभी ने इस महान अवसर पर मिल जुल कर जनजातीय गौरव दिवस मनाने पर विस्तृत चर्चा की।

    इस दिवस पर सभी जनजातीय समाजों के लोग अपनी अपनी संस्कृति, कला, रहन सहन, नृत्य विधा आदि का प्रदर्शन करेंगे। वहीं समाज के वरिष्ठ जनों, स्वतंत्रता सेनानियों, विशेष पिछड़ी जनजाति के विशिष्ट सदस्यों एवं जनजातीय विकास के लिए विशिष्ट योगदान करने वाले विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनजातीय खेलों के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इस बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, सीईओ जिला पंचायत रायगढ़ जितेंद्र यादव, एसडीएम जशपुर प्रशांत कुशवाहा सहित सभी समाजों के प्रमुख शामिल हुए।

    ज्ञात हो कि जनजातीय गौरव यात्रा पूरनानगर से प्रारम्भ होते हुए बालाछापर चौक, फारेस्ट डिपो, गम्हरिया चौक, हाऊसिंग बोर्ड, बांकी नदी, जैन मंदिर, बिरसामुंडा चौक, महाराजा चौक, महाराजा चौक, बालाजी मंदिर से होते हुए रणजीता स्टेडियम तक जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने जनजाति गौरव दिवस की तैयारी के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक 
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* वृहद वाहन चेकिंग के दौरान जशपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?