Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* वृहद वाहन चेकिंग के दौरान जशपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* वृहद वाहन चेकिंग के दौरान जशपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGNovember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    स्लग- वृहद वाहन चेकिंग के दौरान जशपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,

     

    एंकर- दिनांक 08.11.2024 को पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के निर्देशन एवं मार्गदर्षन में पूरे जिले के थाना/चौकी क्षेत्र में सशस्त्र पुलिस द्वारा वृहद वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/11/VID-20241109-WA0206.mp4

    वाहन चेकिंग के दौरान थाना तपकरा द्वारा ओड़िसा की ओर से जशपुर की ओर आ रही सभी संदिग्ध वाहनों की बारीकी से चेकिंग के दौरान हुंडई वर्ना कार क्रमांक OD 14 R 1138 को चेक करने पर उक्त वाहन के चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम अमित तिग्गा व बगल सीट में बैठे व्यक्ति का नाम पूछने पर अपना नाम अरशद आलम बताया दोनों के संयुक्त अधिपत्य के वाहन की डिक्की का तलाशी लेने पर वाहन में रखे एक मेरून रंग के ट्राली बैग को खोलवा कर देखने पर उक्त बैग में 20-20 रुपये के नोट 30 बंडल रकम कुल रू. 6,00,000 /- तथा काई कलर के पिट्ठू बैग में रखे 10-10 रुपये के नोट 30 बंडल रकम रू. 3,00,000 /- कुल रकम रू. 9,00,000 /- (नौ लाख रू.) नगद रख कर परिवहन करते पाए जाने पर उक्त रकम के बारे में पूछताछ करने पर गोल-मोल जवाब देने से थाना तपकरा द्वारा धारा 94 भा.ना.सु.सं. के तहत नोटिस देने पर विधिसंगत दस्तावेज पेश नही करने पर किसी अपराध से संबंधित संपत्ति होने की युक्तियुक्त संदेह के आधार पर दिनाँक 08.11.2024 के रात्रि 09.30 बजे समक्ष गवाहों के धारा 106 भा.ना.सु.सं. के तहत जप्त कर विधिसंगत कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी तपकरा उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, सउनि अनिल कामरे, आरक्षक शिवशंकर राम, अविनाश लकड़ा, राजेन्द्र साय पैकरा इत्यादि सम्मिलित रहे।

     

    इसी प्रकार जिले के अन्य थाना/चौकी क्षेत्र में नाबालिग वाहन चालक, माॅडिफाईड सायलेंसर वाहन, तेज गति से वाहन चलाने एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर रोककर उनके वाहन को जप्त कर चालानी कार्यवाही किया गया। नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को समक्ष में बुलाकर न्यायालयीन प्रक्रिया के बारे में एवं यातायात नियमों के बारे में विस्तार से समझाईस दिया गया।

    सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् 07 प्रकरण में 3500 रू. समन शुल्क, थाना फरसाबहार 04 प्रकरण में 1200 रू. समन शुल्क, थाना तपकरा द्वारा 02 प्रकरण में 1300 रू. समन शुल्क, थाना कांसाबेल द्वारा 01 प्रकरण में 1000 रू. समन शुल्क वसूल कर कार्यवाही की गई है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:- ”तपकरा पुलिस को संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान कार में सवार 02 व्यक्तियों से 09 लाख रू. नगद मिला है, रकम के संबंध में विधिसंगत दस्तावेज पेश नहीं करने पर जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, जप्त 09 लाख रू. हवाला कारोबार एवं अन्य पहलु से भी जुड़े तो नहीं है, इसकी भी बारीकी से जाॅंच की जा रही है। जशपुर पुलिस द्वारा नियमित रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।“

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनजातीय गौरव यात्रा के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर ने समाज प्रमुखों की ली बैठक
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बीती रात्रि में मनोरा क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों की सूचना पर झारखंड की ओर तस्करी किया जा रहा 13 नग गौ-वंश को पुलिस ने मुक्त कराया,
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?