Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कबाड़ का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कबाड़ का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGNovember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कबाड़ का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,*

    *एसपी जशपुर के निर्देशन में अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुष लगाने के उद्देष्य से आज तड़के पूरे जिले में कबाड़ियों के ठिकानों पर वृहद सर्च अभियान चलाया गया,*
    *अपराधों पर प्रभावी लगाम लगाने के उद्देष्य से सर्च अभियान नियमित रूप से चलाया जायेगा,*
    *तलाशी के दौरान कबाड़ का व्यवसाय करने वाली कांसाबेल की श्रीमती पूनम साहू के कब्जे से 22 लाख 30 हजार रू. नगद एवं लगभग 05 लाख के विभिन्न बर्तन, टूल्लू पंप इत्यादि मिले,*
    *श्रीमती पूनम साहू के कब्जे से मिले 22 लाख 30 हजार रू. नगद को इनकम टैक्स को जाॅंच हेतु सौंपा जा रहा है,*
    *पत्थलगांव के कबाड़ी सुन्दर अग्रवाल से 01 ट्रक कबाड़ का सामान तथा पिंटू खान एवं विक्की अग्रवाल के कब्जे से 01-01 पीकअप कबाड़ी सामान जप्त कर कार्यवाही की गई,*
    * गिनाबहार (कुनकुरी) के कबाड़ी निजाबुल आलम के कब्जे से शासकीय सप्लाई के झूले, रेलिंग सहित अन्य 01 पीकअप सामान जप्त किया गया,*
    *जशपुरनगर के पुराने कबाड़ी रबूल खान, पंकज कबाड़ी एवं टिपू के ठिकानों पर भी सर्च अभियान चलाया गया,*
    *उक्त सभी प्रकरण में पुलिस द्वारा धारा 106 BNSS के तहत् कार्यवाही की जा रही है।*


    अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देष्य से पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के निर्देशन एवं मार्गदर्षन में आज तड़के 04 बजे पूरे जिले के कबाड़ियों के ठिकानों पर एक साथ दबिष देकर कार्यवाही कई। पिछले कई दिनों से अवैध कबाड़ का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध शिकायत प्राप्त हो रही थी एवं इनकी गतिविधियों पर पर पुलिस द्वारा लगातार नजर बनाये रखा गया था। उक्त कार्यवाही में संबंधित अनुविभाग के एसडीओपीगण के नेतृत्व में क्षेत्र के थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में स्टाॅफ को सम्मिलित किया गया था। अपराधों पर प्रभावी लगाम लगाने के उद्देष्य से आगामी दिनों में सर्च अभियान नियमित रूप से चलाया जायेगा।

     

    कांसाबेल में तलाशी के दौरान कबाड़ का व्यवसाय करने वाली जशपुर रोड कांसाबेल निवासी श्रीमती पूनम साहू के कब्जे से 22 लाख 30 हजार रू. नगद एवं लगभग 05 लाख के विभिन्न बर्तन, टूल्लू पंप इत्यादि मिले हैं, पुलिस द्वारा उसे नियमानुसार जप्त किया गया है। श्रीमती पूनम साहू के कब्जे से मिले 22 लाख 30 हजार नगद को इनकम टैक्स को जाॅंच हेतु सौंपा जा रहा है। इसके साथ ही कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम पोंगरो में युनूस खान एवं आशीष कुमार उर्फ मंटू के ठिकानों पर भी दबिश दी गई।

     

    पत्थलगांव के बड़े कबाड़ी सुन्दर अग्रवाल से 01 ट्रक कबाड़ का सामान तथा पिंटू खान एवं विक्की अग्रवाल के कब्जे से 01-01 पीकअप कबाड़ी सामान जप्त कर धारा 106 BNSS के तहत् कार्यवाही की गई।

     

    गिनाबहार (कुनकुरी) के कबाड़ी निजाबुल आलम के गोदान में उसके कब्जे से शासकीय सप्लाई के झूले, रेलिंग सहित अन्य सामान लगभग 01 पीकअप मात्रा में जप्त किया गया है, इसकी भी विस्तृत जाॅच की जा रही है।

     

    सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र पुराने कबाड़ी रबूल खान के गोदाम कालेज रोड स्थित, टिपू कबाड़ी के गोदाम विष्णु बगान एवं पंकज कबाड़ी का गोदाम डीपाटोली में भी वृहद सर्च अभियान चलाया गया है।
    —-00—-

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कुख्यात अन्तर्राज्यीय गौ-तस्कर मो. याकुब अंसारी निवासी सिसई (झारखंड) जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा,
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* रात्रि में सागौन लकड़ी कीमती 60 हजार रू. को ट्रैक्टर में लोड कर तस्करी कर रहे पंकज यादव को जशपुर पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

     🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..

    November 22, 2026

    सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..

    November 22, 2026

    🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    •  🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..
    • सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..
    • 🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..
    • 🔥 पटवारियों की हड़ताल स्थगित! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया संज्ञान, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की खबर का दिखा असर?………..
    • 🚨 7 लीटर महुआ शराब के चक्कर में मां पहुंची जेल, गोद में 6 महीने का मासूम भी! आखिर इस नन्ही जान का क्या कसूर? कानून की कार्रवाई ने खड़े किए इंसानियत और बाल संरक्षण के बड़े सवाल

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?