Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* रात्रि में सागौन लकड़ी कीमती 60 हजार रू. को ट्रैक्टर में लोड कर तस्करी कर रहे पंकज यादव को जशपुर पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* रात्रि में सागौन लकड़ी कीमती 60 हजार रू. को ट्रैक्टर में लोड कर तस्करी कर रहे पंकज यादव को जशपुर पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *रात्रि में सागौन लकड़ी कीमती 60 हजार रू. को ट्रैक्टर में लोड कर तस्करी कर रहे पंकज यादव को जशपुर पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा,*

    *पंकज यादव थाना कुनकुरी क्षेत्र के कुंजारा जंगल से लकड़ी तस्करी कर रहा था,*

    *पंकज यादव के कब्जे से सागौन के 10 बड़े लट्ठे एवं तस्करी में प्रयुक्त ट्रैक्टर जप्त,*

    *पंकज यादव के विरूद्ध वन विभाग द्वारा वन अधिनियम् 1927 की धारा 26, 52 के तहत् कार्यवाही की जा रही है।* 

    ट्रेक्टर वाहन स्वामी – पंकज यादव उम्र 35 साल निवासी केरसई।

    —–00——

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बीते रात्रि में थाना कुनकुरी को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम कुंजारा जंगल में अज्ञात तस्करों द्वारा बेशकीमती सागौन लकड़ी को ट्रैक्टर से तस्करी कर ले जाने वाले हैं इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा रात्री गस्त में लगे कर्मचारियों को साथ लेकर आगामी कार्यवाही हेतु रवाना हुए, पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से 10 बड़े लट्ठे सागौन लकड़ी कीमती लगभग 60 हजार रू. से भरे ट्रैक्टर को अभिरक्षा को जप्त किया गया, मौके पर वाहन स्वामी पंकज यादव उम्र 35 साल निवासी केरसई मिला जिससे पूछताछ करने पर तस्करी करना स्वीकार किया, उसके साथीगण अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये।

     

    पुलिस द्वारा मामला जंगल कटाई का होने से वन विभाग के रेंजर श्री सुरेन्द्र होता को मौके पर बुलवाकर आगामी कार्यवाही हेतु सौंपा गया। वन विभाग द्वारा ट्रैक्टर मालिक के विरूद्ध वन अधिनियम् 1927 की धारा 26, 52 के तहत् कार्यवाही कर उसके वाहन को जप्त कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।

    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह, रेंजर श्री सुरेन्द्र होता, प्र.आर. गोविन्द यादव, आर. प्रदीप एक्का, आर. देवनाथ साय का योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि :- “जशपुर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त को अत्यधिक प्रभावी बनाया गया है, क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही की गई है, मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले अधि/कर्मचारी को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।’

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कबाड़ का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल का किया निरीक्षण
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?