Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल का किया निरीक्षण
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल का किया निरीक्षण

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGNovember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल का किया निरीक्षण*

    *अस्पताल परिसर में स्वच्छता और व्यवस्था हेतु दिए आवश्यक निर्देश*

    *मरीजों को डाइट चार्ट के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के दिये निर्देश*

    *जशपुर, 23 नवम्बर 2024/* जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा लगातार स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर सुविधाओं का अवलोकन किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को कलेक्टर ने कांसाबेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में खराब पड़ी एक्स रे मशीन, सोनोग्राफी मशीन उपकरणों का सुधार करने तथा खराब पड़ी एम्बुलेंस को सुधारने के निर्देश दिये।

     

    उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के बैठने के लिए पंजीयन केंद्र एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर सीटों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाई वितरण केंद्र पहुँच कर उपलब्ध दवाइयों की जानकारी लेते हुए उचित मात्रा में दवाइयों का स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने लेबोरेटरी का अवलोकन करते हुए वहां की जाने वाली स्वास्थ्य जांच की सुविधाओं का अवलोकन करते हुए उसके बाहर सभी जांचों की लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को जांचों के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके।

    उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों के परिजनों से चर्चा करते हुए उनसे स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में निर्माणाधीन 20 सीटर वार्ड के अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने तथा बंद पड़े सीसीटीवी कमरों को पुनः कार्यशील करने एवं सभी कक्षों में अच्छी तरह साइन बोर्ड लगवाने को कहा। उन्होंने ओपीडी में कार्यरत डॉक्टरों से भी चर्चा की। उन्होंने टीबी जांच केंद्र में सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए माइक्रोस्कोपिक टेस्ट के स्थान पर केवल ट्रू नॉट टेस्ट करने को कहा।

    उन्होंने शौचालयों का निरीक्षण करते हुए सभी में पानी एवं प्रकाश की उचित व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने प्रसव सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को दिए जाने वाले भोजन की जांच करते हुए महिलाओं को पोषक आहार निर्धारित डाइट चार्ट के अनुसार देने तथा डाइट चार्ट को सभी वार्डों में लगवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने वृक्क संबंधित रोगों से पीड़ित लोगों के लिए स्वास्थ्य केंद्र में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने मरीजों को कम दामों में दवाइयों का लाभ दिलाने के लिये अस्पताल में जल्द से जल्द प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत मेडिकल स्टोर खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कक्षों का गहन निरीक्षण करते हुए छोटी से छोटी जरूरतों को रेखांकित कर उन्हें पूर्ण करने को कहा।

     

    *कलेक्टर ने स्वास्थ्यकर्मियों का किया उत्साहवर्धन*

     

    कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभाकक्ष में आयोजित सेक्टर प्रभारियों की बैठक में आये सभी स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने सभी सीएचओ को आउटरीच गतिविधियों के तहत अन्य ग्रामों में भी जाकर सेवाएं देने तथा टेलीमेडिसिन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वेक्सिनेशन एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेने एवं आयुष्मान योजना से लोगों को जोड़ने को कहा।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* रात्रि में सागौन लकड़ी कीमती 60 हजार रू. को ट्रैक्टर में लोड कर तस्करी कर रहे पंकज यादव को जशपुर पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर में पोंगरो एनीकट हाईड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?