Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर में पोंगरो एनीकट हाईड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर में पोंगरो एनीकट हाईड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर में पोंगरो एनीकट हाईड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण*

    *अधिकारियों से चर्चा कर जिले के अन्य किसानों को भी योजना का लाभ दिलाने दिए निर्देश*

    *शून्य कार्बन उर्त्सजन पर आधारित योजना से 40 किसान परिवारों को मिल रहा लाभ*

    *जशपुर, 23 नवम्बर 2024/* शनिवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने कांसाबेल के ग्राम पंचायत पोंगरो में बनाई गयी पोंगरो एनीकट हाईड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का निरीक्षण किया। इस अवसर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत पोंगरो से होकर बहने वाली घुघरी नदी पर निर्मित यह परियोजना अपने तरह की सरगुजा संभाग की पहली योजना है। जिसमें भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बैंगलोर, सेंटर फॉर सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी एण्ड डिसीप्लीनरी सेंटर फॉर एनर्जी रिसर्च, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर के सहयोग से परियोजना का निर्माण किया गया है।

    जहां भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बैंगलोर के सहायक प्राध्यापक डॉ. पुनीत सिंह के मार्गदर्शन में योजना का निर्माण किया गया है। इस योजना में एक टरबाइन पम्प, विभाग द्वारा पूर्व-निर्मित एनीकट से 100 मी. दूर डाउन स्ट्रीम में प्लेटफार्म का निर्माण कर स्थापित किया गया है। पंप के द्वारा जल के दबाव का उपयोग कर नदी तल से 12 मीटर उच्चतम स्थल एवं 200 मीटर दूर बने वितरण टंकी में 17.0 लीटर/सेकण्ड (अधिकतम) के दर से पानी भरा जाता है। जिससे खरीफ के साथ साथ रबी फसलों हेतु जल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके लिए किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने हेतु पक्के सिंचाई नहर नाली का निर्माण किया गया है। ज़िससे पोंगरो के 40 किसान परिवारों के 100 एकड़ खरीफ फसल एवं 40 एकड़ रबी फसल के सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर ने योजना की सराहना करते हुए इस योजना का जिले के अन्य जल अभाव वाले क्षेत्रों में विस्तार करने हेतु निर्देश दिए।

    इस योजना की मुख्य खासियत यह है कि यह शून्य कार्बन उर्त्सजन पर आधारित योजना है एवं बिना किसी पारम्परिक ऊर्जा (बिजली, डीजल, पेट्रोल, सौर ऊर्जा इत्यादि) का उपयोग कर केवल हाईड्रो पावर से टरबाईन चलाकर पानी को ऊपर उठा कर एकत्र किया जा रहा है। कलेक्टर ने आस पास से आये किसानों से चर्चा करते हुए उन्हें रबी फसलों की कृषि करने हेतु प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही न्यून जल आवश्यकता वाले फसलों की कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता डब्लूआरडी विनोद भगत, एसडीओ अखिलेश घृतलहरे, जे के सिंह, उप अभियंता रोमन सिंह सहित आस पास के किसान भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल का किया निरीक्षण
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अब तक राज्य के लगभग 1.44 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    🚨 नौकर की ‘कॉकटेल’ साजिश! हाथ-पैर बांधने की रची झूठी कहानी, ड्राइवर मित्रों के साथ मिलकर उड़ाए ₹5 लाख और जेवर, अंबिकापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया ‘द एंड’!…….

    July 14, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़ः दिल्ली से आई वो बड़ी खबर, जिसने पूरे जशपुर जिले में मचा दिया तहलका! जशपुर के माटी-पुत्र सीएम साय का अपने गृह जिले को अब तक का सबसे बड़ा ‘रिटर्न गिफ्ट’! पूरी खबर हमारे उप-संपादक वैभव शर्मा की जुबानी, सिर्फ ‘आज की सुर्खियां’ पर… नीचे लिंक पर क्लिक करें और अभी पढ़ें!……..

    July 13, 2026

    सामाजिक एवं स्थानीय मुददो को लेकर पत्रकार हुये संगठित पत्रकारो की अहम बैठक विश्राम गृह मे हुयी आयोजित………. उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 नौकर की ‘कॉकटेल’ साजिश! हाथ-पैर बांधने की रची झूठी कहानी, ड्राइवर मित्रों के साथ मिलकर उड़ाए ₹5 लाख और जेवर, अंबिकापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया ‘द एंड’!…….
    • ब्रेकिंग न्यूज़ः दिल्ली से आई वो बड़ी खबर, जिसने पूरे जशपुर जिले में मचा दिया तहलका! जशपुर के माटी-पुत्र सीएम साय का अपने गृह जिले को अब तक का सबसे बड़ा ‘रिटर्न गिफ्ट’! पूरी खबर हमारे उप-संपादक वैभव शर्मा की जुबानी, सिर्फ ‘आज की सुर्खियां’ पर… नीचे लिंक पर क्लिक करें और अभी पढ़ें!……..
    • सामाजिक एवं स्थानीय मुददो को लेकर पत्रकार हुये संगठित पत्रकारो की अहम बैठक विश्राम गृह मे हुयी आयोजित………. उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर
    • डिजिटल युग में पत्रकारिता की गरिमा पर उठते सवाल; अंबिकापुर के ‘कथित’ फेसबुक पत्रकार के पोस्ट्स पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी।………..
    • जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’: गौ-तस्करी का फरार मास्टरमाइंड इम्तियाज सलाखों के पीछे, उप-संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट!……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?