Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* थाना आस्ता ने फरार गौ-तस्कर असगर अंसारी उर्फ गुड्डू एवं मो. असगर अंसारी उर्फ बाबू तथा गौ वंश की हत्या का आरोपी दीपक तिर्की को किया गिरफ्तार
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* थाना आस्ता ने फरार गौ-तस्कर असगर अंसारी उर्फ गुड्डू एवं मो. असगर अंसारी उर्फ बाबू तथा गौ वंश की हत्या का आरोपी दीपक तिर्की को किया गिरफ्तार

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGDecember 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर पुलिस ने पुराने प्रकरण के फरार 02 गौ-तस्कर एवं गौ-वंश की हत्या कर मांस बना रहे अन्य 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार,*

    *थाना आस्ता ने फरार गौ-तस्कर असगर अंसारी उर्फ गुड्डू एवं मो. असगर अंसारी उर्फ बाबू तथा गौ वंश की हत्या का आरोपी दीपक तिर्की को किया गिरफ्तार,*

    *पूर्व में आस्ता थाना क्षेत्र के अमगांव भाटापाठ जंगल से इनका 08 नग गौ-वंश को जप्त किया था,* 

    *थाना बगीचा द्वारा गौ-वंष की हत्या करने के आरोपी कौशल तिर्की एवं गिरधारी को किया गिरफ्तार, अन्य साथीगण फरार पतासाजी जारी,*

    *थाना आस्ता में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 28/24 धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध,*

    *थाना बगीचा में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 231/24 धारा 4, 5, 10 पशु क्रूरता अधि. का अपराध पंजीबद्ध,*

    थाना आस्ता के अप क्रमांक 28/24 के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपीगण:-

    1. मो. असगर अंसारी उर्फ गुड्डू उम्र 32 साल निवासी आस्ता।

    2. मो. असगर अंसारी उर्फ बाबू उम्र 21 साल निवासी खम्हली थाना आस्ता।

     

    थाना आस्ता के अप क्रमांक 36/24 का आरोपी :- दीपक तिर्की उम्र 32 साल निवासी चिकपाठ।

     

    थाना बगीचा के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपीगण:-

    1. कौशल तिर्की उम्र 35 साल निवासी सेमरजोबला थाना बगीचा।

    2. गिरधारी राम उम्र 41 साल निवासी सेमरजोबला थाना बगीचा।

    —–00——

    पहले प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.08.2024 को दिन में मुखबीर से सूचना मिली कि आस्ता थाना क्षेत्र अमगांव भाटापाठ जंगल में कुछ लोग पैदल क्रूरतापूर्वक गौ-वंश को तस्करी करते हुये झारखंड की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी आस्ता द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर दबिश देकर कुल 08 नग गौ-वंश को जप्त किया गया, पुलिस को आता देख तस्कर जंगल की आड़ लेकर फरार हो गये थे, पुलिस द्वारा मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण के आरोपीगण फरार थे, उनकी लगातार पतासाजी की जा रही थी।

    विवेचना के दौरान पाया गया कि उक्त दिनांक को उक्त दोनों आरोपियों द्वारा मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हाॅंकते हुये ग्रामीणों के द्वारा देखा जाना पाया गया, दोनों आरोपीगण फरार थे जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। मुखबीर से सूचना मिली कि उक्त दोनों आरोपीगण अपने घर में आये हुये हैं इस सूचना पर दबिश देकर उन्हें अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ एवं मेमोरंडम कथन में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे गांव-गांव जाकर मवेशियों को खरीदकर उन्हें तस्करी कर झारखंड की ओर ले जाते हैं। दिनांक 10.08.2024 को पुलिस द्वारा जप्त किया गया 08 नग गौ-वंश भी उन्हीं का था। दोनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 07.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    इसी प्रकार थाना आस्ता के अप क्रमांक 36/24 धारा 325, 238(ग) BNS एवं पशु क्रूरता का फरार आरोपी दीपक तिर्की उम्र 32 साल निवासी चिकपाठ को भी दिनांक 07.12.2024 को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ दिनांक 20.11.24 को ग्राम तिगरा जंगल मे गौ वंश की हत्या किया था। विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक संतोष सिंह, स.उ.नि. अमरबेल मिंज, प्र.आर. संदीप, आर. 451 जगनारायण, आर. अम्बुज इत्यादि का योगदान रहा है।

    दूसरे थाना बगीचा के प्रकरण में प्रार्थी बली राम यादव उम्र 45 साल निवासी सामरबार ने दिनांक 06.12.2024 को थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह सुबह करीबन 09 बजे अपने एक साथी के साथ मोटर सायकल से ग्राम सेमरजोबला के रास्ते सामरबार की ओर जा रहे थे, कि रास्ते में जोड़ाबर मलार घटिया के पास देखे कि मलार घाट का कौशल तिर्की एवं सेमरजोबला का गिरधारी एवं उसके अन्य साथीगण गौ-वंश की हत्या कर मांस बना रहे थे, प्रार्थी द्वारा चिल्लाने पर वे वहां से भाग गये। प्रार्थी की रिपार्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर मौके पर जाकर गौ-वंश का अवशेष मिलने पर उसे पशु चिकित्सक से पी.एम. कराकर अग्रिम कार्यवाही की गई है। प्रकरण के आरोपीगण फरार थे, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। विवेचना दौरान दबिश देकर प्रकरण के 02 आरोपीगण कौशल तिर्की एवं गिरधारी राम को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया, मेमोरंडम कथन में उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी एवं छुरी इत्यादि को जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 07.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कार्यवाही में निरीक्षक रामसाय पैंकरा, प्र.आर. 213 लक्ष्मण सिंह, आर. 685 मुकेष पाण्डेय, न.सै. 225 बलीराम का सराहनीय योगदान रहा है।

     

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ऑटो पाॅर्टस दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के उद्देश्य से अंदर घूसे 02 आरोपियों को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने पकड़ा
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव की महिला विकास समिति/ महिला उत्पीड़न……..
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?