Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, August 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ऑटो पाॅर्टस दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के उद्देश्य से अंदर घूसे 02 आरोपियों को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने पकड़ा
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ऑटो पाॅर्टस दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के उद्देश्य से अंदर घूसे 02 आरोपियों को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने पकड़ा

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *ऑटो पाॅर्टस दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के उद्देश्य से अंदर घूसे 02 आरोपियों को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने पकड़ा,*

    *आरोपी लक्की तिवारी उर्फ अविनाश तिवारी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया एवं साथी नाबालिग से पूछताछ उपरांत बाल संप्रेषण गृह भेजा गया,*

    *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, टार्च एवं पेचकस जप्त,*

    *आरोपियों के विरूद्ध थाना बागबहार में अप.क्र. 152/24 भार.न्या.संहिता की धारा 331(4), 305, 62, 3(5) का अपराध पंजीबद्ध।* 

    आरोपीगण:-

    1. लक्की तिवारी उर्फ अविनाश तिवारी उम्र 19 साल निवासी पंजरी प्लांट चक्रधर नगर रायगढ़।

    2. एक 16 वर्षीय नाबालिग बालक।

     

    —–00—–

     

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनोज एक्का उम्र 32 साल निवासी गोढ़ी बी थाना ने थाना बागबहार में दिनांक 05.12.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह मोटर मैकेनिक का काम करता है एवं गोढ़ी चैक में इसका ऑटो पार्टस का दुकान है। यह दिनांक 05.12.2024 की रात्रि में अपने घर में सो रहा था, उसी दौरान लगभग 10 बजे इसका पड़ोसी इसके घर आया और बताया कि तुम्हारे ऑटो पाॅर्टस का दुकान का ताला तोड़कर 02 अज्ञात व्यक्ति अंदर घूसे हैं, दुकान को ग्रामीणों द्वारा बाहर से सांकल लगाकर बंद कर दिये हैं, तब यह दोनों साथ में दुकान के पास में पहुंचे उस समय ग्राम के अन्य और लोग भी आ गये। दुकान का सांकल खोलने पर दोनों अज्ञात व्यक्ति भागने लगे और भागते-भागते दोनों रोड में गिरकर घायल हो गये, उन्हें ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर जाकर दोनों आरोपियों को पकड़कर थाना लाया गया।

    पूछताछ में पहला व्यक्ति अपना नाम लक्की तिवारी उर्फ अविनाश तिवारी निवासी पंजरी प्लांट चक्रधर नगर रायगढ़ का होना बताया एवं दूसरा व्यक्ति 16 वर्षीय नाबालिग था जो थाना फरसाबहार क्षेत्र का निवासी था।

    लक्की तिवारी उर्फ अविनाश तिवारी ने बताया कि दिनांक 05.12.2024 को यह रायगढ़ से अपने मोटरसायकल होंडा साईन क्र. सीजी 13 एयू/5023 से फरसाबहार में आया था, जहाॅं इसका पूर्व परिचित एक 16 वर्षीय लड़का मिला जिसे शाम को मोटर सायकल में बैठाकर किसी दूसरे कार्य से पत्थलगांव जाने के निकला था, गोढ़ी चैक से आगे लघुशंका करने रूका था तो देखा कि ऑटो पार्टस के साथ किराना दुकान में ताला लगा हुआ था जो अंदर से बंद था। दोनों मिलकर उक्त दुकान में बाहर से सांकल बंद करने के बाद दुकान के अंदर चोरी करेंगें कहकर टार्च से लाईट जलाकर आये एवं साथ में पेचकस से ताला तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किये थे उसी दौरान ग्रामीणों ने बाहर से दरवाजे का सांकल लगा दिये। आरोपियों के संयुक्त कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, टार्च, पेचकस, को जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी नाम लक्की तिवारी उर्फ अविनाश तिवारी उम्र 19 साल को दिनांक 06.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है एवं अपचारी बालक से पूछताछ उपरांत बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक सरोज टोप्पो, स.उ.नि. एन.पी.साहू, स.उ.नि. हरिषंकर राम, प्र.आर. 331 अरविन्द साय पैंकरा, प्र.आर. 118 लवकुमार, आर. 711 योगेन्द्र पटेल, आर. 28 आकाश कुजूर का योगदान रहा है।

     

    —–00—–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने आश्रम छात्रावासों के अधीक्षकों की ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* थाना आस्ता ने फरार गौ-तस्कर असगर अंसारी उर्फ गुड्डू एवं मो. असगर अंसारी उर्फ बाबू तथा गौ वंश की हत्या का आरोपी दीपक तिर्की को किया गिरफ्तार
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट

    August 7, 2026

    जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..

    August 7, 2026

    जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………
    • किरायेदारों का सत्यापन कराना जरूरी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?