Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* चोरी छिपे घर में गौवंश का वध करने एवं उसका मांस बनाकर खरीद-विक्रय करने वाले कुल 04 आरोपियों को नारायणपुर पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, सभी आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* चोरी छिपे घर में गौवंश का वध करने एवं उसका मांस बनाकर खरीद-विक्रय करने वाले कुल 04 आरोपियों को नारायणपुर पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, सभी आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGDecember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *चोरी छिपे घर में गौवंश का वध करने एवं उसका मांस बनाकर खरीद-विक्रय करने वाले कुल 04 आरोपियों को नारायणपुर पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, सभी आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल,*

    *थाना नारायणपुर के ग्राम रानीकोम्बो घांसीडीपा की घटना,*

    *आरोपियों के कब्जे से 05 किलो गौमांस, टांगी, छुरी, नगदी 400 रू. एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त,*

    *आरोपियों के विरूद्ध थाना नारायणपुर में छ.ग. पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं बी.एन.एस. की धारा 325, 3(5) का अपराध पंजीबद्ध।*

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-

    1. नरेन्द्र सन्यासी उम्र 40 साल निवासी रानीकोम्बो।

    2. झमन सन्यासी उम्र 50 साल निवासी रानीकोम्बो।

    3. जगरनाथ विष्वकर्मा उम्र 45 साल निवासी बनकोम्बो।

    4. धनकुंवर मिंज उम्र 44 साल निवासी बनकोम्बो।

     

    —00—

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.12.2024 को थाना नारायणपुर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम रानीकोम्बो घांसीडीपा के झमन सन्यासी एवं नरेन्द्र सन्यासी दोनों भाई मिलकर अपने घर में एक गौ-वंश का क्रूरतापूर्वक वध करके उसका मांस को खाने एवं विक्रय करने के उद्देष्य से रखे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना नारायणपुर से उप निरीक्षक शिव कुमार यादव हमराह स्टाॅफ प्र.आर. 444 अजय कुजूर, आर. 709 योगेश भगत, न.सै. 339 विरेन्द्र भगत, सै. 262 अमित तिर्की के साथ आगामी कार्यवाही हेतु रवाना हुये। टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर बताये हुये झमन सन्यासी एवं नरेन्द्र सन्यासी के घर में दबिश देकर घेराबंदी करने पर झमन सन्यासी एवं नरेन्द्र सन्यासी दोनों मिले एवं वहां पर एक बछिया को काट कर मांस को खाने/विक्रय करने के लिये रखना पाया गया। पूछताछ करने पर उक्त गौ मांस में से 01 किलो जगरनाथ विष्वकर्मा को एवं 01 किलो धनकुंवर मिंज को 200-200 रू. प्रति किलो के हिसाब से कुल 400 रू. में विक्रय कर देना बताये, शेष रखा हुआ है। पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनों आरोपियों से गौ मांस, घटना में प्रयुक्त टांगी, छुरी एवं विक्रय से प्राप्त रकम कुल 400 रू. जप्त किया गया।

    आरोपी नरेन्द्र सन्यासी के मेमोरंडम कथनानुसार प्रकरण के अन्य आरोपी जगरनाथ विष्वकर्मा एवं धनकुंवर मिंज को मोटर सायकल क्र. सी.जी. 15 सी.डी. 4289 से घर जाने के दौरान रास्ते में दबिश दिया गया उनके द्वारा दोनों भाईयों से कुल 02 किलो गौ-मांस खरीदना स्वीकार किया गया है। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 25.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक शिव कुमार यादव, म.प्र.आर. 598 अल्पना तिर्की, प्र.आर. 444 अजय कुजूर, आर. 602 प्रदीप भगत, आर. 709 योगेश भगत, न.सै. 339 विरेन्द्र भगत, सै. 262 अमित तिर्की का विशेष योगदान रहा है।

    —00—

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* एसआईएस के पांच जवानों को दिया गया प्लेसमेंट लेटर 
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ब्राह्मण समाज की महिला मंडल द्वारा पिकनिक एवं वन देवी का दर्शन किया गया 
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?