
ब्राह्मण समाज की महिला मंडल द्वारा पिकनिक एवं वन देवी का दर्शन किया गया

पत्थलगांव से 8 किलोमीटर दूर वन देवी नाम से विख्यात देवी का एक स्थल है जहां पर चारों ओर से प्रकृति के बीच में वन देवी का पुण्य स्थान स्थापित किया गया है वहां पर विप्र महिला मंडल द्वारा पिकनिक का कार्यक्रम रखा गया जिसमें बच्चे एवं महिलाओं को देवी का दर्शन एवं समय व्यतीत करके आनंद प्राप्त हुआ |
विप्र महिला अध्यक्ष – श्रीमती शारदा शर्मा जी का कहना यह है कि यह पिकनिक का कार्यक्रम हमारे समाज के वरिष्ठ एवं सीनरी महिलाओं द्वारा हर साल कार्यक्रम पिकनिक का किया जाता है जिसमें विप्र समाज की महिला रोज दिन करिया के कार्यों में व्यस्त रहती है जिसमें वह अपना एवं अपने परिवार और समाज के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाती तो इसी को देखते हुए हमारे समाज के वरिष्ठ महिलाओं द्वारा पिकनिक का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें पूरी महिला मंडल अपने परिवार एवं अपने समाज के साथ समय व्यतीत कर सके |
महिला मंडल – द्वारा समाज के वरिष्ठ महिलाओं को धन्यवाद कहते हुए यह कहा पिकनिक में आकर एवं समाज और परिवार के साथ समय व्यतीत करके हमें खुशी हो रही है हम समाज के वरिष्ठ महिलाओं को धन्यवाद कहना चाहते हैं कि उनके द्वारा समाज एवं समाज की महिलाओं के लिए यह सुखद कार्यक्रम रखा गया |
