Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* युवा नेत्री आशिका जिसने पत्रकारिता, खेल और राजनीति के क्षेत्र में जशपुर का मान बढ़ाया, अब लड़ेगी डीडीसी चुनाव 
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* युवा नेत्री आशिका जिसने पत्रकारिता, खेल और राजनीति के क्षेत्र में जशपुर का मान बढ़ाया, अब लड़ेगी डीडीसी चुनाव 

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    युवा नेत्री आशिका जिसने पत्रकारिता, खेल और राजनीति के क्षेत्र में जशपुर का मान बढ़ाया, अब लड़ेगी डीडीसी चुनाव 

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाली जशपुर की आशिक़ा कर रही ज़िला पंचायत चुनाव की तैयारी

     

    जानिए कौन है आशिका कुजूर

     

    जशपुर – अगले महीने होने वाले नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हर सीट में दर्जनों प्रत्याशी दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में कुछ चुनिंदा सीट और कुछ ही प्रत्याशियों पर ज़िले और प्रदेश के तमाम लोगों की नज़र टिकी हुई होती है। ऐसे में एक नाम ऐसा है जो ज़िले की राजनीति में बहुत अहम है।

     

    देश की सबसे चर्चित “भारत जोड़ो यात्रा” जो कांग्रेस लीडर राहुल गांधी के द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4 हज़ार किलोमीटर की पदयात्रा पाँच महीने में पूरी की गई थी। जिसमें देश भर के विभिन्न जाति धर्म का समावेश करते हुए 120 भारतयात्रियों का चयन किया गया था। जशपुर की युवा नेत्री एवं जनपद पंचायत सभापति आशिक़ा कुजूर का चयन भी इसमें हुआ था।

     

    आशिक़ा कुजूर ने सन् 2019 में पत्रकारिता की नौकरी छोड़ कर जनसेवा के लिए राजनीति में कदम रखते हुए जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ कर जीत हासिल की। जनपद पंचायत बगीचा में निर्विरोध सभापति रही और जनपद निगरानी समिति की अध्यक्ष रही हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस में निर्वाचित प्रदेश महासचिव और “शक्ति सुपर शी” की प्रदेश समन्वयक जैसे महत्वपूर्ण पदों में रह कर युवाओं का नेतृत्व किया।

     

    अब ज़िला पंचायत सदस्य(डीडीसी) के रूप में जनसेवा करने के लिए चुनाव में क़िस्मत आज़माने के लिए तैयारी कर रही हैं।

     

    आपको यह भी बता दें कि आशिक़ा कुजूर बगीचा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंद लाल कुजूर की बेटी है जो लगातार चुनावी राजनीति में सक्रिय रहे हैं। सन् 2003 में कांग्रेस ने बगीचा विधानसभा का अधिकृत प्रत्याशी बनाया था। इसके अलावा डीडीसी और बीडीसी का चुनाव जीत चुके हैं। लगातार 40 वर्षों से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य एवं सरल स्वभाव की वजह से ज़िले भर में अलग पहचान है। क्षेत्र के कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी महत्वपूर्ण भूमिका में रहे और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कई लोगों को चुनाव में खड़े कर जीत दिलाने का श्रेय भी हासिल किया है।

     

    ऐसे में यह देखना है कि उनकी बेटी आशिक़ा कुजूर क्या जनता का भरोसा जीत पाएगी। क्या जनता युवा नेतृत्व को मौक़ा देगी ??

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस मानव तस्करी के विरूद्ध शाॅर्ट फिल्म बनाकर करेगी जागरूक,
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ऑपरेशन मुस्कान के तहत् एक माह में 25 बच्चों को जशपुर पुलिस द्वारा प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर से ढूंढ, किया जा चुका है परिजनों के सुपुर्द
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?