Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित बलसाय और बलिस को मिला श्रवण यंत्र
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित बलसाय और बलिस को मिला श्रवण यंत्र

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित बलसाय और बलिस को मिला श्रवण यंत्र*

    *प्रसन्नता जाहिर कर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद*

    *जशपुरनगर 24 मार्च 2025/* मनुष्य की पांच इंद्रियां आंख, कान, नाक जीभ और त्वचा हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है यें इंद्रिया हमें देखने, सुनने, सूंघने, स्वाद लेने और छूने की क्षमता प्रदान करती है। इनमें से कोई एक काम करना बंद कर दें तो जीवन बेरंग सा हो जाता है। आज के समय आधुनिक चिकित्सा में ऐसे उपकरण और ईलाज की पद्धति आ गई है जिससे काफी हद तक इसका उपचार संभव हो सका है, लेकिन कई लोग आर्थिक तंगी की वजह से ईलाज नहीं करा पाते हैं। गरीबों को मदद करने की संवेदनशील सोच और समय पर उनका काम बन सके इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बगिया में कैंप कार्यालय की नींव रखी, जहां कई जरूरतमंदों को सही समय में मदद मिल रही है।

    इसी संवेदनशील पहल की वजह से आज बंदरचुंआ के ग्राम मुस्कुटी के बलसाय और बलिस साय के चेहरे पर एक बार फिर से मुस्कुराहट तैरने लगी है। श्रवणदोष से पीड़ित दोनों को आज कैंप कार्यालय में श्रवण यंत्र प्रदान किया गया है। खेती-किसानी कर अपना जीवन-यापन करने वाले बलसाय और बलिस साय श्रवणदोष से पीड़ित थे। दोनों ने उम्मीद के साथ कैंप कार्यालय में आवेदन देकर अपनी समस्या बताई और श्रवण यंत्र प्रदान करने की मांग की। कैंप कार्यालय ने इस पर त्वरित पहल करते हुए उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया। दोनों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनकी समस्या का त्वरित निदान किया गया। आज उनके जीवन में खुशिया फिर से लौट आई है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मनोरा की लखपति दीदी ममता मंडल के जीवन की प्रेरणादायक यात्रा
    Next Article *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर और एसएसपी ने कल्याण आश्रम धर्माथ चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय सहित जय स्तंभ चौक का किया निरीक्षण
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?